‘मां मुझे बेच रही थी…’, महिला ने पैसों के लालच में अपनी ही बेटी का किया सौदा, विरोध करने पर चलते ऑटो से फेंका

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में एक मां ने पैसों के लालच में अपनी ही नाबालिग बेटी को ऑर्केस्ट्रा में बेचने की कोशिश की. विरोध करने पर उसने बेटी को चलते ऑटो से धक्का दे दिया.

Bihar Crime News: मां और बेटी के रिश्ते को सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन मुजफ्फरपुर से सामने आई एक घटना ने इस रिश्ते को शर्मसार कर दिया. यहां एक कलयुगी मां ने चंद पैसों के लालच में अपनी ही नाबालिग बेटी को ऑर्केस्ट्रा में बेचने की कोशिश की. इतना ही नहीं, जब बेटी ने इसका विरोध किया तो मां ने उसे चलते ऑटो से बाहर धक्का दे दिया.

क्या है पूरा मामला?

घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के पास बुधवार दोपहर की है. पीड़ित नाबालिग के अनुसार, उसकी मां उसे जबरन एक ऑर्केस्ट्रा संचालक के पास ले जा रही थी. इसके लिए मां ने पहले ही पैसों का सौदा कर लिया था. बेटी को इसकी भनक लगी तो उसने जाने से साफ इनकार कर दिया.

विरोध करने पर मिली दर्दनाक सजा

बेटी के विरोध से नाराज मां ने अपना आपा खो दिया. जब ई-रिक्शा तेज रफ्तार में चल रहा था, तभी उसने अपनी ही बेटी को सड़क पर धक्का दे दिया. अचानक सड़क पर गिरी बच्ची को देख वहां मौजूद लोग दंग रह गए.

स्थानीय लोगों ने दिखाई इंसानियत

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाई. स्थानीय लोगों ने भाग रही महिला का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. घायल बच्ची रोते हुए अपनी आपबीती सुनाती रही और मदद की गुहार लगाती रही.

‘मां मुझे बेच रही थी…’

रोते हुए बच्ची ने बताया, ‘मेरी मां मुझे पैसों के लिए ऑर्केस्ट्रा में बेचना चाहती थी. जब मैंने मना किया तो उन्होंने मुझे चलते ऑटो से धक्का दे दिया.’ उसकी यह बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई भावुक हो गया.

पुलिस ने लिया एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया. घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

Also Read: बिहार में कब तक बन सकती है नई सरकार? दिल्ली में BJP की बड़ी बैठक, नीतीश 14 को कर सकते हैं रिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >