नीतीश से मिले अली अशरफ फातमी

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व राजद नेता अली अशरफ फातमी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. दो घंटे तक चली बैठक में उन्होंने नीतीश कुमार को राज्यसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर जीत की बधाई दी. बैठक के बाद फातमी ने कहा कि नीतीश कुमार ने राजद-कांग्रेस समेत सभी […]

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व राजद नेता अली अशरफ फातमी ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. दो घंटे तक चली बैठक में उन्होंने नीतीश कुमार को राज्यसभा उपचुनाव में तीनों सीटों पर जीत की बधाई दी.

बैठक के बाद फातमी ने कहा कि नीतीश कुमार ने राजद-कांग्रेस समेत सभी धर्मनिरपेक्ष दलों से गंठबंधन के संकेत दिये हैं.

सांप्रदायिक शक्तियों के खिलाफ जदयू ने जो कुरबानी दी है, उसका लाभ जदयू को मिलेगा. जदयू में शामिल होने के सवाल पर फातमी ने कहा कि जनता से राय लेने के बाद इस बारे में अंतिम रणनीति तय की जायेगी. उनके साथ उनके बेटे फराज अहमद फातमी, पूर्व राजद नेता सुलतान अहमद, रामनिवास प्रसाद और भोला सहनी भी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >