पटना ब्लास्ट का आरोपित ताबिश रिहा

पटना: पटना सीरियल ब्लास्ट का आरोपित ताबिश उर्फ नियाज सोमवार को बेऊर जेल से रिहा हो गया. उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश एनआइए की विशेष अदालत ने चार दिनों पहले ही दे दिया था, लेकिन जमानत बांड नहीं भरे जाने के कारण उसकी रिहाई रुकी हुई थी. ताबिश मोतिहारी का रहनेवाला है. उसे […]

पटना: पटना सीरियल ब्लास्ट का आरोपित ताबिश उर्फ नियाज सोमवार को बेऊर जेल से रिहा हो गया. उसे जमानत पर रिहा करने का आदेश एनआइए की विशेष अदालत ने चार दिनों पहले ही दे दिया था, लेकिन जमानत बांड नहीं भरे जाने के कारण उसकी रिहाई रुकी हुई थी. ताबिश मोतिहारी का रहनेवाला है. उसे एनआइए ने 27 अक्तूबर, 2013 को पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किया था. उसकी गिरफ्तारी के बाद एनआइए चार्जशीट दाखिल नहीं कर पायी.

नोमान 30 तक रिमांड पर
पटना व बोधगया बम ब्लास्ट के आरोपित नोमान अंसारी को एनआइए ने 30 जून तक रिमांड पर लिया है. सोमवार को एनआइए के विशेष जज अनिल कुमार सिंह ने नोमान अंसारी को एक हफ्ते की रिमांड पर लेने की स्वीकृति दे दी. आरोपित नोमान को झारखंड से गिरफ्तार किया गया था. एनआइए अब तक बम ब्लास्ट के आरोपितों से अलग-अलग पूछताछ कर रही थी.

रांची से दो पकड़ाये
हैदराबाद के दिलसुख नगर सीरियल ब्लास्ट मामले में एनआइए की टीम रांची से दो संदिग्ध आतंकियों आसिफ व जिशान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आसिफ रांची का ही रहनेवाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >