उम्र 24 वर्ष, आरोप तीस शादियां रचाने का

पूर्णिया : उम्र 24 वर्ष की, लेकिन आरोप लगे हैं तीस शादियां रचाने की. वह भी एक ही जिले के एक ही शहर में. यह तो आपने सुना होगा उम्र पचपन की और दिल बचपन का, लेकिन सोमवार की सुबह मधुबनी टीओपी क्षेत्र के शास्त्रीनगर मुहल्ले में बीकोठी थाना क्षेत्र के देवरी गांव के विक्रम […]

पूर्णिया : उम्र 24 वर्ष की, लेकिन आरोप लगे हैं तीस शादियां रचाने की. वह भी एक ही जिले के एक ही शहर में. यह तो आपने सुना होगा उम्र पचपन की और दिल बचपन का, लेकिन सोमवार की सुबह मधुबनी टीओपी क्षेत्र के शास्त्रीनगर मुहल्ले में बीकोठी थाना क्षेत्र के देवरी गांव के विक्रम झा नामक युवक ने उम्र बचपन की और दिल पचपन का जैसी हरकत कर दी.

विक्रम के कारनामों का भंडाफोड़ तब हुआ जब बाड़ीहाट की संगीता गुप्ता ने शास्त्रीनगर के तीनकोड़ी शर्मा के घर में उसे पहली पत्नी के साथ रंगे हाथ पकड़ा. मौके पर उसकी लड़की काजोल भी वहां पहुंच गयी. श्रीमती गुप्ता ने बताया कि 31 मई को उसकी लड़की काजोल के साथ विक्रम की शादी पूर्णिया सिटी के पूरण देवी मंदिर में की गयी. इस आरोप-प्रत्यारोप के दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी और विक्रम की जम कर पिटाई कर दी गयी. तीनकोड़ी शर्मा ने बताया कि उसकी लड़की बेबी से 21 मई 14 को विक्रम की शादी हुई है. संगीता गुप्ता ने बताया कि वह पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में मुंशी का काम करती है. शादी के बाद उसने विक्रम को कुछ अधिवक्ताओं से मिलवाने कचहरी लायी.

जहां अधिवक्ताओं ने श्रीमती गुप्ता को बताया कि विक्रम ड्राइवरी का काम करता है और कई लड़कियों से झूठ बोल कर शादी रचायी है. अधिवक्ताओं ने ही संगीता को यह भी बताया कि विक्रम ने पूर्णिया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक करीब 30 लड़कियों के साथ शादी रचायी है. जबकि संगीता गुप्ता ने बताया कि विक्रम ने उसे अपना परिचय बैंक कर्मी के रूप में दिया. यहां तक कहा कि उसकी मां शिक्षिका है और पूर्णिया एवं पटना में उसके मकान हैं. उसके इस झांसे में आकर उसने अपनी लड़की काजोल से शादी करा दी.

जबकि विक्रम ने बताया कि वह मधुबनी बाजार में एक कपड़ा दुकान में काम करता है. उसने बेबी और काजोल से शादी की बात स्वीकार भी की. साथ ही यह भी उजागर हुआ कि बाड़ीहाट शास्त्रीनगर के अलावा खुश्कीबाग, हरदा, धमदाहा आदि क्षेत्रों में अपने को धनवान व कुंवारा कह कर लड़कियों से मोबाइल फोन पर मित्रता बढ़ा कर शादी रचाता रहा. शास्त्रीनगर से लौट कर पीड़ित संगीता गुप्ता एवं काजोल ने एसपी अजीत कुमार सत्यार्थी से न्याय की गुहार लगायी. एसपी श्री सत्यार्थी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. वहीं दूसरी ओर शास्त्रीनगर के तीनकोड़ी शर्मा विक्रम को अपने घर पर ही बंद कर रखा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >