रिटायर्डकर्मी से एक लाख रुपये की लूट

सुपौल : सुपौल-किसनपुर पथ पर नगर पर्षद कार्यालय के सामने सोमवार को बाइक सवार रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी जालेश्वर शर्मा से दो अपराधियों ने एक लाख रुपया छीन लिया. श्री शर्मा स्टेट बैंक की चकला निर्मली शाखा से पैसा निकाल कर घर सिसौनी जा रहे थे. बाइक उनका बेटा चला रहा था. पीछे एक अन्य […]

सुपौल : सुपौल-किसनपुर पथ पर नगर पर्षद कार्यालय के सामने सोमवार को बाइक सवार रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी जालेश्वर शर्मा से दो अपराधियों ने एक लाख रुपया छीन लिया. श्री शर्मा स्टेट बैंक की चकला निर्मली शाखा से पैसा निकाल कर घर सिसौनी जा रहे थे. बाइक उनका बेटा चला रहा था. पीछे एक अन्य व्यक्ति भी सवार था. इसी बीच बाइक से पहुंचे दो अपराधियों ने रुपये से भरा झोला छीन लिया और किसनपुर की ओर फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >