'पिछड़ा बिहार' पर बमके नीरज कुमार, दिखाया विकास! पूछा- तेजस्‍वी के पास 468 बीघा जमीन, वहां के CM के पास है?

Tejashwi Yadav Bihar backward : केरल में बिहार को पिछड़ा बताने वाले तेजस्वी यादव पर JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने तीखा पलटवार किया है.


Tejashwi Yadav : नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने केरलम में जाकर बिहार को ‘पिछड़ा’ राज्‍य बताया है. उन्‍होंने कहा कि वो देश के सबसे पिछड़े राज्‍य से आते हैं और केरलम का विकास देखकर प्रभावित हैं. उन्‍होंने कहा कि हम केरलम के विकास की तुलना करते हैं. इस पर आज जेडीयू प्रवक्‍ता नीरज कुमार ने न केवल तेजस्‍वी यादव को आइना दिखाया है बल्कि पूरे केरल के विकास की भी हवा निकाल दी. इतना ही नहीं, उन्‍होंने केरल के मुख्‍यमंत्री की हैसियत भी तेजस्‍वी यादव की संपत्‍ती से नाप डाली है.

468 बीघा जमीन वाले बताएंगे बिहार पिछड़ा?

नीरज कुमार ने कहा कि जो तेजस्‍वी यादव बिहार के पिछड़े होने की बात करते हैं, वो जरा बताएं कि उनके पास कितनी संपत्ति है. उन्‍होंने कहा कि तेजस्‍वी यादव के पास 468 बीघा जमीन है, 43 बीघा जमीन तो केवल पटना में है. क्‍या केरल के मुख्‍यमंत्री के पास इतनी जमीन है?

‘कलेक्‍ट्रेट और Police HQ की तस्वीर भेजिए’

नीरज कुमार ने कहा कि अगर बिहार पिछड़ा है तो जरा, जरा पुलिस मुख्‍यालय केरलम की तस्‍वीर भेजें और अपना जरा पुलिस मुख्‍यालय की तस्‍वीर भेंजे. नीरज कुमार ने तो तेजस्‍वी यादव के बिहार के पिछड़ा बताने के दावे की हवा निकालते हुए यह भी कह डाला कि जहां आप कलेक्‍टरेट मेंं ठहरे होंगे वहां की तस्‍वीर भेजिए और मेरे कलेक्‍ट्रेट की तस्‍वीर भेजिए. उन्‍होंने कहा हमारा कलेक्‍ट्रेट देश का नंबर वन है. पटना का जिला संग्रहालय, बिहार समहरणाल देश का नंबर है.

गुजरात से आए थे लोग हमारा संग्रहालय देखने

जेडीयू प्रवक्‍ता ने तेजस्‍वी यादव बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वो केरलम के विकास की बात करते हैं, वो जहां ठहरे हैं वहीं की तस्‍वीर भेज दें! नीरज कुमार ने कहा कि ‘आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के राज्य गुजरात से भी लोग आए थे, ये जानने के लिए की हमने इतना सुंदर संग्रहालय कैसे बनाया गया! आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने कहा था ये तो अद्भुत काम किया गया है.’

जेपी गंगा पथ पर तकधिन-तकधिन और बिहार पिछड़ा?

नीरज कुमार ने व्‍यंगात्‍मक लहजे में तेजस्‍वी यादव पर तंज कसा. उन्‍होंने कहा, तेजस्‍वी यादव जहां डांस कर रहे थे! जेपी गंगा पथ पर… उस पर तकधिन तकधिन कर रहे थे! अइसन बनल है केरल में? सब बिहार में विकास हो रहा है. मेरा दावा है कि टूरिज्म के मामले में भी मेरा दावा है कि जब गोवा से ज्यादा लोग मेरे आ रहे हैं.


Also Read : Bihar Politics : Z+ सुरक्षा पर सियासी संग्राम! नीतीश को ‘असम्मानजनक विदाई’ बताने पर भिड़े तेजस्वी-नीरज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Keshav Suman Singh

बिहार-झारखंड और दिल्ली के जाने-पहचाने पत्रकारों में से एक हैं। तीनों विधाओं (प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब) में शानदार काम का करीब डेढ़ दशक से ज्‍यादा का अनुभव है। वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में बतौर डिजिटल हेड बिहार की भूमिका निभा रहे हैं। इससे पहले केशव नवभारतटाइम्‍स.कॉम बतौर असिसटेंट न्‍यूज एडिटर (बिहार/झारखंड), रिपब्लिक टीवी में बिहार-झारखंड बतौर हिंदी ब्यूरो पटना रहे। केशव पॉलिटिकल के अलावा बाढ़, दंगे, लाठीचार्ज और कठिन परिस्थितियों में शानदार टीवी प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं। जनसत्ता और दैनिक जागरण दिल्ली में कई पेज के इंचार्ज की भूमिका निभाई। झारखंड में आदिवासी और पर्यावरण रिपोर्टिंग से पहचान बनाई। केशव ने करियर की शुरुआत NDTV पटना से की थी।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >