पटना एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा! यात्री के बैग से मिले जिंदा कारतूस, CISF ने किया गिरफ्तार

Patna Airport: जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक यात्री के बैग से तीन जिंदा कारतूस मिलने से हड़कंप मच गया. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

Patna Airport: पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर सुरक्षा जांच के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक यात्री के बैग से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए. समय रहते केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों की सतर्कता से बड़ा खतरा टल गया.

जांच में हुआ खुलासा

एयरपोर्ट पर नियमित जांच के दौरान जब यात्री का बैग एक्स-रे मशीन से गुजरा, तो स्क्रीन पर संदिग्ध वस्तु दिखाई दी. शक होने पर सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बैग की जांच की और उसमें से तीन जिंदा कारतूस बरामद किए.

पकड़े गए युवक की हुई पहचान

पकड़े गए युवक की पहचान एम. एस. मौसमी के रूप में हुई है, जो पटना के फुलवारी शरीफ का रहने वाला है. वह दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था और पूछताछ में उसने बताया कि उसका भाई बीमार है, जिससे मिलने वह जा रहा था.

लाइसेंस नहीं, बढ़ी मुश्किल

जब पुलिस ने उससे कारतूस रखने का लाइसेंस मांगा, तो वह कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका. इसके बाद CISF ने उसे हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

FIR दर्ज, जांच जारी

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अब यह जांच की जा रही है कि कारतूस उसके पास कैसे पहुंचे और इसके पीछे कोई साजिश तो नहीं है.

सुरक्षा हुई सख्त

इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है. हर यात्री की जांच पहले से अधिक सतर्कता के साथ की जा रही है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read: 1 करोड़ के इनामी माओवादी का हुआ निधन, झारखंड, बिहार समेत कई राज्यों में 200 से अधिक वारदातों का था मास्टरमाइंड

Also Read: 2029 चुनाव में दिखेगी ‘महिला क्रांति’! जदयू नेता का बड़ा दावा, संसद में जल्द आएगा प्रस्ताव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >