बिहार : साइड देने में विलंब होने पर मारी गोली, मौत

मीरगंज (गोपालगंज) : शुक्रवार की रात रोड रेज में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना मीरगंज थाने के सबेया एयरपोर्ट के पास की है. मृतक युवक गोपालपुर थाने के नरहवां शुक्ल निवासी रोशन बैठा का पुत्र मृत्युंजय बैठा था. वह अपने छोटे भाई की शादी तय कर फुलवरिया से लौट रहा […]

मीरगंज (गोपालगंज) : शुक्रवार की रात रोड रेज में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना मीरगंज थाने के सबेया एयरपोर्ट के पास की है. मृतक युवक गोपालपुर थाने के नरहवां शुक्ल निवासी रोशन बैठा का पुत्र मृत्युंजय बैठा था.
वह अपने छोटे भाई की शादी तय कर फुलवरिया से लौट रहा था. वारदात के दौरान बचाने गये रिश्तेदार को भी अपराधियों ने घायल कर दिया. घायल रिश्तेदार फुलवरिया के माड़ीपुर निवासी बाबुलाल बैठा के मुताबिक दोनों फुलवरिया से मीरगंज लौट रहे थे. सबेया के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन अपराधी पीछा करने लगे. अपराधियों ने लाइट जलाकर हॉर्न देते हुए साइड मांगी. साइड देने में विलंब होने पर बाइक चला रहे मृत्युंजय बैठा को अपराधियों ने गोली मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >