हादसे में युवक की मौत पर ट्रक फूंका हमले में जमादार व चौकीदार घायल

बचाव में पुलिस ने की कई राउंड फायरिंग समस्तीपुर : कल्याणपुर थाने के जनता चौक के पास बुधवार को ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी. लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया. इसमें एएसआई व चौकीदार […]

बचाव में पुलिस ने की कई राउंड फायरिंग
समस्तीपुर : कल्याणपुर थाने के जनता चौक के पास बुधवार को ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. आक्रोशित लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर उसमें आग लगा दी.
लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया. इसमें एएसआई व चौकीदार घायल हो गये. बाद में भारी संख्या में कल्याणपुर व चकमेहसी पुलिस मौके पर पहुंची. मृतक की पहचान मिल्की गांव निवासी रामप्रीत सहनी के पुत्र चंदन सहनी (30) के रूप में की गयी है.
बताया गया है कि चंदन साइकिल से जा रहा था. इसी बीच ट्रक ने उसे ठोकर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इसकी सूचना जैसे ही गांव में पहुंची, लोगों का हुजूम घटनास्थल पर टूट पड़ा. देखते-ही-देखते कुछ उपद्रवियों ने ट्रक में तोड़फोड़ कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. इसी बीच किसी ने ट्रक में आग लगा दी.
इसकी सूचना मिलने के बावजूद पुलिस काफी देर से पहुंची. इसी बात को लेकर लोग और आक्रोशित हो गये. उग्र लोगों ने पुलिस पर हमला बोल दिया़ पुलिस ने अपने बचाव में कई राउंड फायरिंग की़ हमले में एएसआई प्रभु नारायण यादव व लदौरा के चौकीदार शिवचंद्र दास गंभीर रूप से जख्मी हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >