लंदन से सिंगापुर जा रहे विमान में यात्री की मौत, इस कारण फ्लाइट को लेनी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

लंदन से सिंगापुर जा रहे एक विमान में एयर टर्बुलेंस के कारण एक यात्री की जान चली गई. वहीं टर्बुलेंस के कारण कई और यात्री घायल हो गये हैं. इसके बाद विमान को बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिग लेनी पड़ी. विमान में 211 यात्री और 18 चालक दल के सदस्यों यात्रा कर रहे थे.

London Singapore Flight: लंदन-सिंगापुर एयरलाइंस की एक फ्लाइट में उड़ान के दौरान एक शख्स की जान चली गई. बताया जा रहा है कि वायुमंडलीय विक्षोभ के कारण शख्स की मौत हुई हैं. बता दें, मंगलवार को फ्लाइट को बैंकॉक में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. जिसमें एक यात्री की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए. विमान में 211 यात्री और 18 चालक दल के सदस्यों यात्रा कर रहे थे. विमान लंदन से सिंगापुर जा रहा था. घटना को लेकर सिंगापुर एयरलाइन्स ने कहा है कि लंदन से सिंगापुर के लिए उड़ान भरने वाले उसके एक विमान को कई बार वायुमंडलीय विक्षोभ का सामना करने के कारण उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए.

घायल यात्रा अस्पताल में भर्ती
एयरलाइन ने अपने फेसबुक पेज पर बताया कि हीथ्रो से रवाना हुई सिंगापुर एयरलाइंस की उड़ान संख्या एसक्यू321 को बैंकॉक की ओर भेजा गया और विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर सुवर्णभूमि हवाई अड्डे पर उतरा. विमानन कंपनी ने कहा कि विमान बोइंग 777-300ईआर था जिसमें कुल 211 यात्री और 18 विमान कर्मी सवार थे. वहीं रनवे र उतने के बाद विमान में घायल हुए यात्रियों को समितिवेज श्रीनाकरिन अस्पताल के कर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.

एयरलाइन ने घटना को लेकर क्या कहा
वहीं एयरलाइन ने घटना को लेकर कहा कि लंदन से आने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की एक उड़ान को गंभीर टर्बुलेंस के कारण मंगलवार को बैंकॉक में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जिसमें विमान में सवार एक यात्री की मौत हो गई और कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है.

विमानन कंपनी ने जताई संवेदना
वहीं, घटना के बाद सिंगापुर एयरलाइंस ने यात्री की मौत पर गहरी संवेदना जताई है. विमान के बैंकॉक रनवे पर उतरने के तुरंत बाद एम्बुलेंस की कई गाड़ियां एयरपोर्ट पहुंच गई. इसके बाद सभी घायों के अस्पताल पहुंचाया गया.

Also Read: Today News Wrap: दिल्ली LG तक पहुंचा मालीवाल मारपीट मामला, PM Modi ने किया अपने वारिस को लेकर खुलासा, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Also Read: Iran Election: ईरान में 28 जून को होंगे इलेक्शन, जानिए कैसे होता है राष्ट्रपति चुनाव, कैसे चुने जाते हैं उम्मीदवार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >