India vs Sri Lanka Test: भारत और श्रीलंका के बीच गाले में पहला टेस्ट खेला जा रहा है. मैच के दो दिन पूरे हो चुके हैं और टीम इंडिया ने मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. हालांकि, दूसरे दिन बारिश के कारण खेल प्रभावित हुआ. अब सवाल है कि अगर यह टेस्ट ड्रॉ हो जाता है तो क्या भारत की WTC फाइनल की उम्मीदें खत्म हो जाएंगी?
ड्रॉ से कितने अंक मिलेंगे?
अगर मैच ड्रॉ रहता है तो भारत और श्रीलंका को 4-4 अंक मिलेंगे. इससे भारत का डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स प्रतिशत (PCT) मौजूदा 48.15% से बढ़कर करीब 50% हो जाएगा. यानी ड्रॉ से टीम इंडिया को नुकसान जरूर होगा, लेकिन फाइनल की रेस से वह बाहर नहीं होगी.
इसे भी पढ़े- CSK या KKR… कहां जाएंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड को लेकर बढ़ा सस्पेंस
बाकी 9 मैच होंगे अहम
WTC 2025-27 में भारत को अभी कुल 9 टेस्ट और खेलने हैं. इनमें श्रीलंका के खिलाफ 2, न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मुकाबले शामिल हैं. ऐसे में आगे के मैच भारत के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं.
7 जीत से मजबूत होगी दावेदारी
फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को बचे हुए मुकाबलों में ज्यादा से ज्यादा जीत दर्ज करनी होगी. अगर टीम बाकी 9 मैचों में 7 या उससे ज्यादा मुकाबले जीत लेती है, तो उसकी फाइनल में पहुंचने की दावेदारी काफी मजबूत हो सकती है. हालांकि, अंतिम समीकरण दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर करेगा.
भारत 462 रन पर ऑलआउट
गॉल टेस्ट में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. तीसरे दिन के पहले ही सेशन में भारत की पारी समाप्त हुई, जब असिथा फर्नांडो ने 116.4 ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को विकेटकीपर निरोशन डिकवेला के हाथों कैच करा दिया. प्रसिद्ध ने 7 गेंदों पर 2 रन बनाए, जबकि कुलदीप यादव 13 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत ने तीसरे दिन सिर्फ 4 गेंदों का सामना किया.
श्रीलंका को पहली गेंदों में ही झटका
भारत की पारी खत्म होने के बाद श्रीलंका ने अपनी पहली पारी शुरू की, लेकिन टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. श्रीलंका ने बिना कोई रन बनाए ही अपना पहला विकेट गंवा दिया. भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में ही दबाव बनाते हुए मेजबान टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.
इसे भी पढ़े- 17 साल बाद भारत में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप, सिंधु समेत इन सितारों पर नजर
