Women’s T20 World Cup के लिए साउथ अफ्रीका टीम घोषित, 37 साल की गेंदबाज की संन्यास से वापसी

Women’s T20 World Cup 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस टीम में शबनीम इस्माइल की वापसी हुई है. शबनीम 2023 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट से संन्यास ले चुकी थी.

Women’s T20 World Cup: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान हो गया है. इस वर्ल्ड कप के लिए संन्यास ले चुकी 37 वर्षीय तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल को शामिल किया गया है. शबनीम इस्माइल ने 2023 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट से संन्यास ली थी.

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए साउथ अफ्रीका की कमान लौरा वोल्वार्ड्ट को सौंपी गई है. यह वर्ल्ड कप 12 जून से 5 जुलाई तक इंग्लैंड में खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका को ग्रुप-1 में रखा गया है. इस ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश, भारत, नीदरलैंड्स और पाकिस्तान की टीम को शामिल किया गया है. साउथ अफ्रीका 13 जून को मैनचेस्टर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

महिला टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्टा (विकेटकीपर), मारिजेन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, काराबो मेसो (विकेटकीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, टुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायन और डेन वैन नीकेर्क.

कई सीनियर खिलाड़ियों को किया गया टीम में शामिल

113 टी20 मैचों में 123 विकेट ले चुकीं इस्माइल नई गेंद से अपनी पुरानी जोड़ीदार मारिजेन कैप के साथ जुड़ेंगी. कैप बीमारी से उबरकर वापस कर रही हैं. पूर्व कप्तान डेन वैन नीकेर्क ने भी संन्यास से वापसी के बाद से नौ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्हें भी टीम में चुना गया है.

साउथ अफ्रीका की मुख्य कोच ने क्या कहा?

क्रिकेट साउथ अफ्रीका की एक प्रेस रिलीज में मुख्य कोच मंडला माशिम्बी ने कहा कि शबनीम जैसी खिलाड़ी का वापस आना टीम के लिए बहुत मायने रखता है. उनमें अभी भी दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करने और टीम को कुछ खास उपलब्धि दिलाने में मदद करने की कितनी ललक है. हमें मारिजेन, डेन और कराबो जैसी खिलाड़ियों को टीम में शामिल किए जाने की भी खुशी है.

इस टीम में युवा एवं सीनियर खिलाड़ियों का मिश्रण है. पूर्व अंडर-19 कप्तान कायला रेनेके अपना पहला टी20 विश्व कप खेलेंगी. विकेटकीपर बल्लेबाज कराबो मेसो को भी टीम में जगह मिली है. उसके अलावा ताजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, क्लो ट्रायोन और अयाबोंगा खाका को शामिल किया गया है.

यह भी पढ़ें: BCCI के रूल की उड़ाई धज्जियां, हाथों में हाथ डाले खुलआम गर्लफ्रेंड के साथ घूमते दिखे अर्शदीप सिंह; VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >