महिला टी20 वर्ल्ड कप में आज का मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा

WOMEN'S T20 WORLD CUP 2026 : इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान सोफी मोलिनक्स संभाल रही हैं, जबकि साउथ अफ्रीका की अगुवाई स्टार बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट कर रही हैं.

WOMEN’S T20 WORLD CUP 2026 : आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप-ए के तीसरे मैच में आज क्रिकेट जगत की दो सबसे बड़ी महाशक्तियां ऑस्ट्रेलिया विमेन और साउथ अफ्रीका विमेन आमने-सामने होने जा रही हैं. फैंस के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल मैच से कम नहीं है, क्योंकि जब भी ये दोनों टीमें आपस में भिड़ती हैं, तो मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात और खतरनाक गेंदबाजी का तड़का लगना तय होता है. दोनों ही टीमें इस बड़े मंच पर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी.

मैच कहाँ है और कैसा रहेगा पिच का मिजाज

यह मुकाबला मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है. ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच हमेशा से ही तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहाँ शुरुआत में अच्छी बाउंस और स्विंग देखने को मिलेगी, जो बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ले सकती है. हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा और गेंद पुरानी होगी, यहाँ रन बनाना आसान हो जाएगा. आउटफील्ड काफी तेज है, इसलिए सेट होने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट्स खेल सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीम यहाँ पहले गेंदबाजी चुनकर विरोधी टीम को कम स्कोर पर समेटना चाहेगी.

हेड-टू-हेड: दोनों टीमें

अगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इन दोनों टीमों के इतिहास की बात करें, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए अधिकांश मुकाबलों में कंगारू टीम ने बाजी मारी है. सबसे खास बात यह है कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में भी ऑस्ट्रेलिया ने ही साउथ अफ्रीका का सपना तोड़ा था. लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है, लगभग एक दशक में पहली बार ऐसा हो रहा है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना डिफेंडिंग चैंपियन के टैग के मैदान पर उतर रही है. ऐसे में साउथ अफ्रीका के पास अपनी पुरानी हार का हिसाब चुकता करने का यह सबसे सुनहरा मौका है.

मैच विनर खिलाड़ी: जिन पर टिकी होंगी सबकी नजरें

ऑस्ट्रेलिया के तरफ से बेथ मूनी शानदार फॉर्म में चल रही यह ओपनर पावरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए जानी जाती है. एलिसे पेरी टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी, जिन पर मिडिल ऑर्डर को संभालने की जिम्मेदारी होगी. ताहलिया मैक्ग्रा इस धाकड़ ऑलराउंडर से डेथ ओवर्स में बड़े धमाके की उम्मीद रहेगी. वही दूसरी ओर साउथ अफ्रीका के तरफ से लौरा वोल्वार्ड्ट टीम की कप्तान और सबसे भरोसेमंद ओपनर, जो अकेले दम पर मैच पलट सकती हैं. शबनीम इस्माइल इस रफ्तार की सौदागर की वापसी से टीम मजबूत हुई है, जो अपनी तेजी से गिल्लियां बिखेर सकती हैं. मरिजाने काप मिडिल ऑर्डर में इनके ऑलराउंड खेल पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी.

दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड

ऑस्ट्रेलिया विमेन : सोफी मोलिनक्स (कप्तान), बेथ मूनी (विकेटकीपर), एलिसे पेरी, ताहलिया मैक्ग्रा, जॉर्जिया वॉल, फोएबे लिचफील्ड, निकोला केरी, जॉर्जिया वेयरहम, अलाना किंग, लुसी हैमिल्टन, मेगन शुट्ट, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड.

साउथ अफ्रीका विमेन : लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), सुने लूस, ताज़मिन ब्रिट्स, मरिजाने काप, एनेरी डेर्कसेन, कायला रेनेके, क्लो ट्रायोन, अयाबोंगा खाका, तुमी सेखुखुने, नानकुलुलेको म्लाबा, डेन वैन नीकेर्क, शबनीम इस्माइल, नादिन डी क्लर्क, काराबो मेसो

ये भी पढ़े : Womens T20 World Cup 2026: डेनियल व्याट हॉज ने जड़ा शानदार शतक, मैदान पर अनोखे अंदाज में बेटी पर लुटाया प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arquam Abdul Mannan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >