T20 वर्ल्ड कप से बाहर, पाकिस्तान-बांग्लादेश से हार... 2026 में ऑस्ट्रेलिया के साथ ये क्या हो रहा है?

Australia Cricket Team 2026: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम 2026 में लगातार हार रही है. पाकिस्तान और बांग्लादेश से मिली हार के पीछे क्या है कारण?

Australia Cricket Team 2026: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए साल 2026 अब तक उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. टीम को इस साल कई बड़े मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. हाल ही में डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर बड़ा उलटफेर किया. यह ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर बांग्लादेश की पहली टेस्ट जीत भी है.

टी-20 वर्ल्ड कप में भी नहीं चला दम

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रन से हराकर शानदार शुरुआत की थी. हालांकि, इसके बाद टीम का प्रदर्शन लड़खड़ा गया. जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया, जबकि श्रीलंका ने 8 विकेट से मात दी. आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ओमान को 9 विकेट से जरूर हराया, लेकिन टीम सुपर-8 में जगह नहीं बना सकी.

इसे भी पढ़े- WCL 2026: 3 अक्टूबर से शुरू होगा दिग्गजों का टूर्नामेंट, डिविलियर्स-युवराज समेत ये स्टार्स खेलेंगे

पाकिस्तान ने टी-20 और वनडे में हराया

साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का दौरा किया था. दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई, जिसमें पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया का 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इसके बाद मई-जून में हुई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी पाकिस्तान ने 2-1 से जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया सिर्फ दूसरा वनडे 41 रन से जीत पाया.

बांग्लादेश ने भी दिया बड़ा झटका

जून में बांग्लादेश ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया. यह वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की पहली सीरीज हार थी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच हुई चारों वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया ने जीती थीं. इसके बाद डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया को एक और बड़ा झटका दिया. बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलिया में यह ऐतिहासिक जीत सिर्फ अपने तीसरे टेस्ट मैच में मिली. वहीं, पाकिस्तान को पहली जीत के लिए 7 और भारत को 12 टेस्ट मैचों का इंतजार करना पड़ा था.

इसे भी पढ़े- हॉकी वर्ल्ड कप 2026: 1994 के बाद नहीं मिली जीत, इंग्लैंड के सामने आज 32 साल पुराना रिकॉर्ड बदलने उतरेगा भारत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >