India U19 vs Sri Lanka U19: भारत अंडर-19 टीम के युवा बल्लेबाज मनाल चौहान ने श्रीलंका अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ टेस्ट में अपने डेब्यू को यादगार बना दिया. 18 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने पहले ही यूथ टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 150 रन बना डाला. उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत इंडिया अंडर-19 ने पहली पारी में 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है.
शून्य के स्कोर पर गिरे 2 विकेट
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम बिना कोई रन बनाए ही अपने दो विकेट गंवा चुकी थी. ऐसे मुश्किल समय में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे मनाल चौहान ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया. उन्होंने 244 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और एक छक्के की मदद से 150 रन बनाए. पहले दिन ही उन्होंने 190 से अधिक गेंदों में 14 चौकों और एक छक्के की सहायता से अपना शतक पूरा कर लिया था. इसके बाद भी उन्होंने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी जारी रखी और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.
अपने शानदार फॉर्म को रखा बरकरार
मनाल का पैतृक निवास उत्तर प्रदेश के नगला जुला गांव में है. उनके पिता सुदीप चौहान ग्राम औडेन्य पड़रिया मौजा के प्रधान हैं. मनाल की शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश के मुरैना में उनकी ननिहाल में हुई . उन्होंने मध्य प्रदेश की अंडर-14 और अंडर-16 टीमों का प्रतिनिधित्व किया और लंबे समय तक चंबल संभाग की ओर से शानदार प्रदर्शन किया. मनाल बल्लेबाजी के अलावा लेफ्ट आर्म अर्थोडक्स बॉलिंग भी करते हैं. बेंगलुरु में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद उन्हें भारत अंडर-19 टीम में जगह मिली थी.
भारत ने पहली पारी में बनाए 410 रन
भारत की ओर से मनाल के अलावे, कुशाग्र ओझा(111) और यशवर्धन चौहान(78) की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत भारतीय अंडर-19 की टीम ने पहली पारी में कुल 105.2 ओवर में 411 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इसके जवाब में उतरी श्रीलंका अंडर-19 की टीम ने 31 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 96 रन बना लिए हैं. अभी दूसरे दिन के आखिरी सत्र का खेल जारी है.
ये भी पढ़ें: खिलाड़ियों के साथ रहेंगे खेल मंत्री, 2030 कॉमनवेल्थ के लिए भारत की मेजबानी की तैयारियों का लेंगे जायजा
