WCL 2026: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर है. वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) का तीसरा सीजन 3 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है. टूर्नामेंट 18 अक्टूबर तक चलेगा. इस बार लीग में दुनिया के कई बड़े और मशहूर पूर्व क्रिकेटर फिर से मैदान पर नजर आएंगे.
एबी डिविलियर्स से युवराज तक
डब्ल्यूसीएल 2026 में एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, ड्वेन ब्रावो, शाहिद अफरीदी और मोईन अली जैसे बड़े नाम खेलते दिखेंगे. इनके अलावा ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और बांग्लादेश के मोहम्मद महमूदुल्लाह भी इस सीजन का हिस्सा होंगे.
इसे भी पढ़े- हॉकी वर्ल्ड कप 2026: 1994 के बाद नहीं मिली जीत, इंग्लैंड के सामने आज 32 साल पुराना रिकॉर्ड बदलने उतरेगा भारत
बांग्लादेश चैंपियंस की एंट्री
इस बार टूर्नामेंट में एक नई टीम भी जुड़ी है. बांग्लादेश चैंपियंस डब्ल्यूसीएल के तीसरे सीजन में पहली बार हिस्सा लेगी. इससे मुकाबलों में और ज्यादा रोमांच देखने को मिल सकता है.
भारत-पाकिस्तान आमने-सामने
डब्ल्यूसीएल के पहले सीजन का खिताब इंडिया चैंपियंस ने जीता था. फाइनल में उसने पाकिस्तान चैंपियंस को हराया था. वहीं दूसरे सीजन में साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने पाकिस्तान को मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की थी. ऐसे में भारत-पाकिस्तान समेत कई पुरानी क्रिकेट राइवलरी की झलक एक बार फिर देखने को मिलेगी.
इस बार कुछ अलग करने की तैयारी
डब्ल्यूसीएल के संस्थापक और सीईओ हर्षित तोमर ने कहा कि तीसरा सीजन बेहद खास होगा. इस बार टूर्नामेंट यूके से बाहर आयोजित किया जाएगा और फैंस के लिए कई सरप्राइज भी होंगे. पिछले सीजन को दुनिया भर में करीब 42.5 करोड़ लोगों ने देखा था. अब डब्ल्यूसीएल 2026 में और बड़े सितारों और ज्यादा रोमांच के साथ क्रिकेट के पुराने दौर की यादें ताजा करने की तैयारी है.
इसे भी पढ़े- 5 बच्चों के बाद रोनाल्डो का क्या है फैमिली प्लान? खुद दिया जवाब
