Virat Kohli Rakhi: विराट कोहली एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बल्लेबाजी नहीं, बल्कि उनकी कलाई पर बंधी राखी है. भारतीय क्रिकेटर को हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ देखा गया. इस दौरान विराट की कलाई पर राखी नजर आई, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
रक्षाबंधन से पहले दिखी राखी
विराट की यह तस्वीर ऐसे समय सामने आई है, जब देश में रक्षाबंधन को लेकर तैयारियां चल रही हैं. साल 2026 में रक्षाबंधन शुक्रवार, 28 अगस्त को मनाया जाएगा. ऐसे में विराट की कलाई पर राखी देखकर फैंस के बीच स्वाभाविक तौर पर उत्सुकता बढ़ गई है.
किसने बांधी विराट को राखी?
अब सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इसी सवाल की है कि विराट को राखी किसने बांधी. हालांकि, अभी तक इस बारे में विराट या उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए इसको लेकर किसी तरह का दावा करना जल्दबाजी होगी.
इसे भी पढ़े- Babar Azam Lord's Test: बाबर आजम 90% फिट, लॉर्ड्स टेस्ट में खेलेंगे? कप्तान ने खुद दिया जवाब
अनुष्का के साथ दिखे विराट
एयरपोर्ट पर विराट और अनुष्का काफी लो-की अंदाज में नजर आए. दोनों ने कैप और मास्क से चेहरा ढक रखा था और फोटोग्राफर्स के सामने ज्यादा देर नहीं रुके. इससे पहले भी 25 अगस्त को दोनों की दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूदगी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे.
इसे भी पढ़े- Virat Kohli vs Sachin Tendulkar: विराट को सचिन से बेहतर क्यों बताया? AB डिविलियर्स ने अब बताई असली वजह
सोशल मीडिया पर फैंस की नजर राखी पर
विराट और अनुष्का की एयरपोर्ट तस्वीरें सामने आते ही फैंस की नजर खास तौर पर विराट की कलाई पर गई. रक्षाबंधन से ठीक पहले राखी नजर आने की वजह से यह छोटी-सी झलक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. फिलहाल फैंस के पास सवाल है, जवाब नहीं कि विराट को राखी किसने बांधी?
