मैदान पर विराट का धमाल, स्टैंड्स में अनुष्का को लगाया गले

Virat Kohli hug Anushka: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर आरसीबी फाइनल में पहुंच गई है. टीम की इस बड़ी कामयाबी के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली काफी भावुक नजर आए.

Virat Kohli hug Anushka: आरसीबी ने आईपीएल 2026 के फाइनल में धमाकेदार अंदाज में जगह बना ली है. धर्मशाला के मैदान पर खेले गए पहले क्वालीफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही आरसीबी ने लगातार दूसरे सीजन के फाइनल में अपनी जगह बनाई है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का एक बेहद खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनका अंदाज देखने लायक है.

स्टैंड्स में अनुष्का को गले लगाते दिखे विराट

RCB ने आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना ली है। इस खास मुकाबले में विराट कोहली को सपोर्ट करने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी स्टेडियम में मौजूद थीं. मैच जीतने के बाद मैदान पर एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला. विराट कोहली सीधे अपनी पत्नी से मिलने स्टैंड्स की तरफ बढ़ गए. इसके बाद विराट ने अनुष्का को गले लगाया और दोनों काफी देर तक बातचीत करते दिखे. कपल का यह बेहद प्यारा और इमोशनल वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

बना प्लेऑफ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी को विराट कोहली ने धमाकेदार शुरुआत दी. कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाए. जिससे टीम ने पावरप्ले में ही 76 रन बोर्ड पर लगा दिए. बीच के ओवरों में गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने वापसी की. लेकिन क्रीज पर आए कप्तान रजत पाटीदार ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. पाटीदार ने टाइटंस के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए सिर्फ 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन कूट दिए. इस कप्तानी पारी की बदौलत आरसीबी ने 20 ओवर में 254 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया, जो आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास का सबसे बड़ा टोटल है. इस विशाल लक्ष्य के दबाव में गुजरात की टीम बिखर गई. आरसीबी 92 रनों की बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंच गई.

पावरप्ले में बिखरी गुजरात

255 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही. आरसीबी की घातक गेंदबाजी के आगे पावरप्ले में ही गुजरात ने अपने टॉप-3 बल्लेबाजों समेत निशांत सिंधु और जेसन होल्डर के विकेट गंवा दिए. महज 88 रनों पर टीम के 8 विकेट गिर चुके थे. उस पर आईपीएल इतिहास की सबसे शर्मनाक हार का खतरा मंडरा रहा था. यहाँ से राहुल तेवतिया ने मोर्चा संभाला और 43 गेंदों पर 68 रनों की जुझारू पारी खेलकर टीम का स्कोर 150 के पार पहुंचाया. ऐसे में पूरी गुजरात टीम 162 रनों पर सिमट गई.

यह भी पढ़े- एलिमिनेटर मैच रद्द होने पर किसका कटेगा पत्ता, समझें पूरा समीकरण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >