कोहली-गंभीर विवाद की खबरें निकली बेबुनियाद, लंदन में दिखी शानदार केमिस्ट्री

विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच अनबन की चर्चाओं को लंदन में भारतीय उच्चायोग के कार्यक्रम में विराम लगा, जहां दोनों को साथ हंसते-मुस्कुराते देखा गया. यह नजारा उन सभी अफवाहों के विपरीत था जो उनके रिश्तों को लेकर फैलाई जा रही थीं.

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच अनबन की चर्चाओं को इंग्लैंड दौरे के दौरान एक बार फिर हवा मिली थी. नेट्स में दोनों के बीच कम बातचीत और साथ नजर न आने को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं. हालांकि, लंदन में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) के कार्यक्रम में दोनों को साथ हंसते-मुस्कुराते देख इन अफवाहों पर काफी हद तक विराम लग गया.

भारतीय टीम के हाई कमीशन दौरे के दौरान कोहली और गंभीर को आपस में बातचीत करते और ठहाके लगाते देखा गया. यह दृश्य उन दावों के बिल्कुल उलट था, जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं हैं. इससे पहले कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के बाद बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था.

मुकाबले से पहले विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच लंबी बातचीत

रविवार को लॉर्ड्स में सीरीज के निर्णायक मुकाबले से पहले भी कोहली और गंभीर बाउंड्री लाइन के पास लंबी बातचीत करते नजर आए. दोनों के बीच हुई चर्चा ने यह साफ संकेत दिया कि टीम के भीतर किसी तरह की असहजता नहीं है.

पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने क्या कहा?

पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने कहा, “विराट और गौतम ने आज कम से कम 10 बार बात की होगी. मुझे नहीं लगता कि उनके बीच किसी पुल की जरूरत है. ये अफवाहें कहां से आती हैं, मुझे नहीं पता, लेकिन आती जरूर हैं.”

2027 वर्ल्ड कप में एक साल से भी कम समय

2027 वनडे विश्व कप में अब एक साल से भी कम समय बचा है और ऐसे में टीम के वरिष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली तथा मुख्य कोच गौतम गंभीर के बीच मजबूत तालमेल भारतीय टीम के लिए बेहद अहम है. बहुत हद से टीम बल्लेबाजी में विराट कोहली पर निर्भर है. वहीं गंभीर भविष्य की योजनाओं को आकार देने में जुटे हैं.

दरअसल, गंभीर के 2024 में भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के बाद से ही दोनों के रिश्तों को लेकर समय-समय पर चर्चाएं होती रही हैं. लेकिन लंदन में सामने आई तस्वीरों और मैदान पर दिखी उनकी सहज बातचीत ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया कि दोनों का पूरा ध्यान भारतीय टीम की सफलता पर है.

ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में रोहित शर्मा और गौतम गंभीर की दिखी शानदार बॉन्डिंग, वायरल हुआ वीडियो


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >