मुंबई में विराट-अनुष्का का एक और लग्जरी घर, 18.29 करोड़ में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मुंबई के वर्सोवा में एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है. 18.29 करोड़ रुपये की इस प्रॉपर्टी में कई लग्जरी सुविधाएं हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो में एक और लग्जरी प्रॉपर्टी जोड़ ली है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में 18.29 करोड़ रुपये का एक शानदार अपार्टमेंट खरीदा है. यह फ्लैट अंधेरी वेस्ट स्थित गोदरेज स्काईशोर (Godrej Skyshore) प्रोजेक्ट में है.

2,644 वर्गफुट का आलीशान अपार्टमेंट

रिपोर्ट के अनुसार, यह अपार्टमेंट 2,644 वर्गफुट में फैला हुआ है और बिल्डिंग की ऊंची मंजिलों में से एक पर स्थित है. इसके साथ 316 वर्गफुट का एक्सक्लूसिव एरिया भी शामिल है. इसके अलावा इस प्रॉपर्टी के साथ तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी मिले हैं.

पहले से कई लग्जरी प्रॉपर्टी के मालिक हैं विराट-अनुष्का

विराट और अनुष्का पहले से ही मुंबई, गुरुग्राम और अलीबाग में कई प्रीमियम प्रॉपर्टी के मालिक हैं. विराट ने 2016 में मुंबई के वर्ली में समुद्र के सामने स्थित करीब 34 करोड़ रुपये के एक लग्जरी अपार्टमेंट की बुकिंग भी कराई थी. हालांकि बाद में खबरें आईं कि उन्होंने वह बुकिंग रद्द कर दी थी.

क्या है नए अपार्टमेंट की खासियत?

विराट और अनुष्का का नया अपार्टमेंट मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित गोदरेज स्काईशोर प्रोजेक्ट की ऊंची मंजिलों में से एक पर है. यह 2,644 वर्गफुट में फैला हुआ है और इसके साथ 316 वर्गफुट का एक्सक्लूसिव एरिया भी मिलता है. इसके अलावा इस लग्जरी अपार्टमेंट के साथ तीन डेडिकेटेड पार्किंग स्पेस भी दिए गए हैं, जो इसे और अधिक प्रीमियम बनाते हैं.

गुरुग्राम और अलीबाग में भी कर चुके हैं निवेश

विराट के पास गुरुग्राम के डीएलएफ फेज-1 में लगभग 10,000 वर्गफुट का एक शानदार बंगला भी है, जिसकी कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जाती है. इस घर में प्राइवेट स्विमिंग पूल, मॉडर्न जिम समेत कई लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं. वहीं, अलीबाग में भी इस दंपति ने करोड़ों रुपये का निवेश किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अवास बीच के पास जिराड गांव में 37.86 करोड़ रुपये में पांच एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी थी. इससे पहले 2022 में भी दोनों ने अलीबाग में करीब 19 करोड़ रुपये में आठ एकड़ जमीन खरीदी थी.

2017 में की थी शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में इटली में निजी समारोह में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं. बेटी वामिका और बेटा अकाय. दोनों कुछ समय पहले ही ब्रिटेन में शिफ्ट हो गए हैं. विराट कोहली मैच खेलने भी लंदन से भारत आते हैं. देखना होगा कि संन्यास के बाद विराट कोहली पूरी ब्रिटेन में शिफ्ट हो जाएंगे या फिर भारत आते-जाते रहेंगे. अभी तक इस पर विराट और अनुष्का ने कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है.

ये भी पढ़ें: अर्शदीप सिंह ने थामा समरीन कौर का हाथ, कैमरा देखते ही शरमा गईं एक्ट्रेस; VIDEO वायरल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >