वैभव सूर्यवंशी के सिर सजी ऑरेंज कैप, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

Orange Cap 2026: ऑरेंज कैप की दौड़ अब और भी रोमांचक हो गई है. हालिया मैच में वैभव सूर्यवंशी की बेहतरीन पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची बदल गई है.

Orange Cap 2026: आईपीएल का 19वां सीजन अपने सबसे दिलचस्प मोड़ पर है. आरसीबी की टीम फाइनल में कदम रख चुकी है और उसकी नजरें खिताब का बचाव करने पर हैं. लेकिन इस बीच बुधवार को हुए एलिमिनेटर मैच ने ऑरेंज कैप की रेस का पूरा समीकरण बदल दिया है. वैभव सूर्यवंशी की 97 रनों की लाजवाब पारी के दम पर वे अब टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस फेरबदल के कारण चौथे नंबर पर चल रहे विराट कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए हैं. अब सभी की नजरें 29 मई को होने वाले गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स क्वालीफायर-2 मैच पर टिकी हैं. आइए नजर डालते हैं ऑरेंज कैप के ताजा लीडरबोर्ड पर.

साईं सुदर्शन चूके, कोहली पिछड़े

आईपीएल 2026 का अंत बेहद रोमांचक हो गया है. पहले क्वालीफायर में 43 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली ऑरेंज कैप की रेस में चौथे नंबर पर पहुंचे थे, लेकिन अब पूरा समीकरण बदल चुका है. काफी समय से रनों के मामले में राज कर रहे साईं सुदर्शन से आखिरकार ऑरेंज कैप छिन गई है.

वैभव सूर्यवंशी बने नए ‘ऑरेंज कैप’ होल्डर

आईपीएल का 19वां सीजन अपने आखिरी पड़ाव पर है और रनों की रेस में बड़ा उलटफेर हो चुका है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रनों की विध्वंसक पारी खेलकर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. वैभव की इस पारी ने साईं सुदर्शन की बादशाहत को खत्म किया और साथ ही विराट कोहली को भी भारी नुकसान पहुंचाया, जो टॉप-5 से बाहर हो चुके हैं. वैभव के नाम अब 15 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 680 रन हो गए हैं.

छठे स्थान पर खिसके किंग कोहली

पहले क्वालीफायर में 43 रनों की पारी खेलकर विराट कोहली चौथे स्थान पर पहुंचे थे. लेकिन वैभव की इस पारी के बाद वे टॉप-5 से बाहर होकर छठे स्थान पर खिसक गए हैं. हालांकि, कोहली की फॉर्म इस सीजन लाजवाब रही है और वे अभी भी नंबर-1 की दौड़ से पूरी तरह बाहर नहीं हुए हैं. कोहली ने इस सीजन में 1 शतक और 4 अर्धशतक के बदौलत 600 रन बनाए हैं.

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड (टॉप-5)

रैंकखिलाड़ी (टीम)मैच/पारियांकुल रनउच्चतम स्कोर (HS)स्ट्राइक रेट (SR)
1वैभव सूर्यवंशी (RR)15680103242.85
2साईं सुदर्शन (GT)15652100157.86
3हेनरिक क्लासेन (SRH)1562469160.00
4शुभमन गिल (GT)1461886159.27
5ईशान किशन (SRH)1560291182.42

यह भी पढ़े- नीता अंबानी ने वैभव को दिया दुनिया का सबसे महंगा ऑफर, जानें वायरल दावे का सच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >