Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: भारत की जिम्बाब्वे पर 3-0 से टी20 सीरीज जीत के बाद सोशल मीडिया पर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक रिपोर्टर ने जब ईशान और वैभव सूर्यवंशी को कहा, 'दो बिहारी सब पर भारी. इसके बाद वैभव ने एक अलग स्लोगन बनाते हुए जवाब दिया, 'दो बिहारी पूरे देश पर भारी'. वैभव का यह जवाब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
दिलचस्प बात यह है कि वैभव का यह बयान भले ही मजाकिया अंदाज में दिया गया हो, लेकिन सीरीज में दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन इसे काफी हद तक सही साबित करता नजर आया. पूरे दौरे में वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे
जिम्बाब्वे को 3-0 से हराया
दोनों बल्लेबाजों ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजों पर पूरे सीरीज के दौरान लगातार दबाव बनाए रखा. दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज पूरी सीरीज में शानदार लय में नजर आए और लगातार रन बनाकर टीम इंडिया को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने में अहम भूमिका निभाई.
वैभव ने बनाए कई रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीरीज कई मायनों में यादगार रही. उन्होंने अपने प्रदर्शन से कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वह पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी बने. फाइनल मुकाबले में उनकी विस्फोटक पारी ने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, इस दौरे की एक और खास बात यह रही कि श्रेयस अय्यर ने बतौर कप्तान अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय टी20 सीरीज जीत दर्ज की है.
Also Read: इंदौर में दिखा रजत पाटीदार का जबरदस्त क्रेज, बस एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे फैंस
