भारत में फिर लौटेगा इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच, सितंबर से शुरू होगा होम सीजन; देखें कब-कहां होंगे मैच

भारतीय क्रिकेट टीम का घरेलू सीजन सितंबर के अंत में शुरू हो रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों से आगाज होगा. इसके बाद श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत का दौरा करेंगी, जिसमें कुल 22 मुकाबले होंगे.

Team India Home Season 2026-27: भारतीय क्रिकेट टीम का इंटरनेशनल होम सीजन सितंबर के अंत में शुरू होने जा रहा है. भारतीय टीम अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी. इसके बाद श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की टीमें भारत का दौरा करेंगी. कुल मिलाकर भारत के 2026-27 के इंटरनेशनल होम सीजन में 22 मुकाबले 17 शहरों में खेले जाएंगे.

हालांकि सितंबर में भारत का एक और इंटरनेशनल असाइनमेंट है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैच 13, 15 और 17 सितंबर को दिल्ली में खेले जाएंगे. यह सीरीज अफगानिस्तान की मेजबानी में भारत में आयोजित होगी, जबकि BCCI के घोषित 2026-27 होम सीजन की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 27 सितंबर को वेस्टइंडीज सीरीज से होगी.

27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी शुरुआत

होम सीजन का पहला मुकाबला 27 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम में होगा. इसके बाद 30 सितंबर को गुवाहाटी और 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला खेला जाएगा. BCCI के मुताबिक तीनों वनडे दोपहर 2 बजे IST से शुरू होंगे. इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी. टी20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे और सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे.

ये भी पढ़ें: ICC Test Ranking: बुमराह से छिनी नंबर-1 की कुर्सी, स्टार्क ने मारी बाजी; पंत की लंबी छलांग

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलाफॉर्मेटसमयवेन्यू
27 सितंबरभारत vs वेस्टइंडीज, पहला वनडेODIदोपहर 2 बजेतिरुवनंतपुरम
30 सितंबरभारत vs वेस्टइंडीज, दूसरा वनडेODIदोपहर 2 बजेगुवाहाटी
3 अक्टूबरभारत vs वेस्टइंडीज, तीसरा वनडेODIदोपहर 2 बजेन्यू चंडीगढ़
6 अक्टूबरभारत vs वेस्टइंडीज, पहला टी20T20Iशाम 7 बजेलखनऊ
9 अक्टूबरभारत vs वेस्टइंडीज, दूसरा टी20T20Iशाम 7 बजेरांची
11 अक्टूबरभारत vs वेस्टइंडीज, तीसरा टी20T20Iशाम 7 बजेइंदौर
14 अक्टूबरभारत vs वेस्टइंडीज, चौथा टी20T20Iशाम 7 बजेहैदराबाद
17 अक्टूबरभारत vs वेस्टइंडीज, पांचवां टी20T20Iशाम 7 बजेबेंगलुरु

बिहार-झारखंड के क्रिकेट फैंस के लिए रांची वाला मैच खास

इस पूरे होम सीजन में झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण 9 अक्टूबर का भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मुकाबला होगा. यह मैच रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा और रात 7 बजे शुरू होगा. यानी झारखंड के फैंस को टीम इंडिया को अपने राज्य में लाइव देखने का बड़ा मौका मिलेगा. बिहार के फैंस के लिए फिलहाल BCCI के घोषित इंटरनेशनल होम सीजन में कोई मुकाबला बिहार में निर्धारित नहीं है. हालांकि रांची का मुकाबला बिहार के क्रिकेट दर्शकों के लिए सबसे नजदीकी बड़े इंटरनेशनल विकल्पों में से एक रहेगा.

ये भी पढ़ें: Asian Games: 3 मैच जीतते ही भारत के नाम होगा गोल्ड, जानिए टीम इंडिया को क्यों नहीं खेलना होगा ग्रुप स्टेज?

इसके बाद श्रीलंका की होगी एंट्री

वेस्टइंडीज सीरीज के बाद भारत दिसंबर में श्रीलंका की मेजबानी करेगा. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे. यह सीरीज 13 दिसंबर से 27 दिसंबर तक खेले जाएंगे. वनडे के मुकाबले दोपहर 2 बजे से और टी20 के मुकाबले शाम 7 बजे से खेले जाएंगे.

तारीखमुकाबलाफॉर्मेटसमयवेन्यू
13 दिसंबरभारत vs श्रीलंका, पहला वनडेODIदोपहर 2 बजेदिल्ली
16 दिसंबरदूसरा वनडेODIदोपहर 2 बजेबेंगलुरु
19 दिसंबरतीसरा वनडेODIदोपहर 2 बजेअहमदाबाद
22 दिसंबरपहला टी20T20Iशाम 7 बजेराजकोट
24 दिसंबरदूसरा टी20T20Iशाम 7 बजेकटक
27 दिसंबरतीसरा टी20T20Iशाम 7 बजेपुणे

जनवरी में जिम्बाब्वे से तीन वनडे

नए साल की शुरुआत भारत-जिम्बाब्वे वनडे सीरीज से होगी. तीनों मुकाबले जनवरी 2027 में खेले जाएंगे. यह सीरीज 3 जनवरी से 9 जनवरी के बीच खेली जाएगी. सभी मुकाबले दोपहर 2 बजे से खेले जाएंगे.

तारीखमुकाबलाफॉर्मेटसमयवेन्यू
3 जनवरीभारत vs जिम्बाब्वे, पहला वनडेODIदोपहर 2 बजेकोलकाता
6 जनवरीदूसरा वनडेODIदोपहर 2 बजेहैदराबाद
9 जनवरीतीसरा वनडेODIदोपहर 2 बजेमुंबई

ये भी पढ़ें: 'धोनी के सामने मेरी बोलती बंद हो जाती है...' चहल ने बताया क्यों आज भी माही पर करते हैं आंख मूंदकर भरोसा

बॉर्डर-गावस्कर के लिए भारत आएगी ऑस्ट्रेलिया

भारत का होम सीजन सबसे बड़े मुकाबले के साथ खत्म होगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 21 जनवरी 2027 से शुरू होगी. सीरीज का पहला टेस्ट नागपुर में होगा और इसके बाद मुकाबले चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में खेले जाएंगे.

तारीखटेस्टवेन्यू
21-25 जनवरी 2027पहला टेस्टनागपुर
29 जनवरी-2 फरवरीदूसरा टेस्टचेन्नई
11-15 फरवरीतीसरा टेस्टगुवाहाटी
19-23 फरवरीचौथा टेस्टरांची
27 फरवरी-3 मार्चपांचवां टेस्टअहमदाबाद

झारखंड के लिए एक और बड़ा मुकाबला

यानी झारखंड को इस होम सीजन में सिर्फ वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 अक्टूबर का टी20 ही नहीं, बल्कि 19-23 फरवरी 2027 का भारत-ऑस्ट्रेलिया चौथा टेस्ट भी देखने को मिलेगा. रांची में दो बड़े इंटरनेशनल मुकाबले होना राज्य के क्रिकेट फैंस के लिए होम सीजन का खास आकर्षण रहेगा.

टीवी और मोबाइल पर कहां देख सकेंगे मैच?

भारत में होने वाले सभी मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं. 27 सितंबर 2026 से 3 मार्च 2027 तक चलने वाला यह पूरा होम सीजन का मजा स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर ले सकते हैं.

एक नजर में भारत का पूरा होम सीजन

टीमफॉर्मेटमैचसमयावधि
वेस्टइंडीज3 ODI + 5 T20I827 सितंबर-17 अक्टूबर 2026
श्रीलंका3 ODI + 3 T20I613-27 दिसंबर 2026
जिम्बाब्वे3 ODI33-9 जनवरी 2027
ऑस्ट्रेलिया5 टेस्ट521 जनवरी-3 मार्च 2027
कुलODI, T20I और टेस्ट2227 सितंबर 2026-3 मार्च 2027

ये भी पढ़ें: 5 डॉट बॉल, अजीब स्टांस और फिर भी प्लेइंग XI में एंट्री! DPL विवाद में विराट कोहली के कोच पर उठे सवाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >