श्रीलंका से लौटते ही फिटनेस टेस्ट में जुटे भारतीय खिलाड़ी, बुमराह-हार्दिक की फिटनेस पर आया नया अपडेट

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होते ही भारतीय क्रिकेट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंच गए हैं. पंत, जडेजा, जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने टेस्ट में हिस्सा लिया, जबकि बुमराह और हार्दिक की फिटनेस पर अपडेट आया है.

Team India Fitness Test: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म हुए अभी 48 घंटे ही हुए थे और भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी बेंगलुरु के ट्रेनिंग सेंटर में फिटनेस टेस्ट के लिए पहुंच गए. शनिवार को बीसीसीआई के अनुबंध वाले कई खिलाड़ियों ने नए घरेलू सीजन से पहले अपनी फिटनेस टेस्ट दी. भारत का आने वाला क्रिकेट सीजन काफी लंबा होने वाला है, जो अगले साल होने वाली आईपीएल तक चलेगा.

फिटनेस टेस्ट में कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हुए?

फिटनेस टेस्ट के लिए रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी नजर आए. इनके अलावा टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ भी फिटनेस ड्रिल में शामिल हुए. खास बात यह है कि श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों ने लगातार कई दिनों तक मैदान पर काफी समय बिताया था. इसके बावजूद कई खिलाड़ियों ने नए सीजन की शुरुआत से पहले फिटनेस टेस्ट में हिस्सा लिया.

कौन-कौन से फिटनेस टेस्ट होते हैं?

भारतीय खिलाड़ियों के जरूरी फिटनेस टेस्ट में ब्रोंको टेस्ट, 2 किलोमीटर रन और यो-यो टेस्ट शामिल हैं. इसके अलावा खिलाड़ियों से क्रिकेट से जुड़े फिटनेस ड्रिल भी कराए जाते हैं, जिसमें विकेटों के बीच दौड़ना प्रमुख है.

  • ब्रोंको टेस्ट: ब्रोंको टेस्ट में खिलाड़ियों को अलग-अलग दूरी पर रखे कोन्स के बीच बार-बार दौड़ना होता है, जिसमें 5 मिनट 30 सेकंड में करीब 1200 मीटर दौड़ना पड़ता है.
  • 2 किलोमीटर रन: इस दौड़ को 10 मिनट के अंदर पूरा करना होता है.
  • यो-यो टेस्ट: इसमें लंबे समय से एक खास स्तर फिटनेस का प्रमुख मानक रहा है.

ये भी पढ़ें: स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर नहीं देख पाएंगे एशिया कप के मैच, जानें कहां होगी भारत के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग

बुमराह और हार्दिक अभी नहीं देंगे टेस्ट

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नितीश कुमार रेड्डी फिलहाल चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. इसलिए पूरी तरह फिट घोषित होने के बाद ही वे फिटनेस ड्रिल में हिस्सा लेंगे.

दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को फिलहाल फिटनेस टेस्ट से छूट दी गई है. दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टेस्ट में काफी गेंदबाजी की थी. इस बीच इंग्लैंड दौरे के दौरान हैमस्ट्रिंग की परेशानी से जूझने वाले प्रिंस यादव अब फिट हैं और चयन के लिए उपलब्ध हैं.

सितंबर से शुरू होगा भारत का घरेलू क्रिकेट सीजन

BCCI का नया घरेलू सीजन सितंबर से शुरू होगा. इस बार भारत अपने अभियान की शुरुआत अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज से करेगा. तीनों मुकाबले नई दिल्ली में खेले जाएंगे. इसके बाद एशियन गेम्स के लिए भारत की पहली पसंद वाली टी20 टीम जापान जाएगी, जबकि दूसरी टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सफेद गेंद की सीरीज खेलेगी.

इसी दौरान सितंबर के आखिरी सप्ताह से अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक पुडुचेरी में भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच सीरीज भी होने वाली है. सितंबर से शुरू होने वाले इस लंबे घरेलू सीजन में भारतीय टीम को अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने के साथ-साथ एशियन गेम्स और भारत ए-ऑस्ट्रेलिया ए सीरीज जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना है.

ये भी पढ़ें: टी20 ट्राई सीरीज में साउथ अफ्रीका की पहली जीत, जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा; ब्रेविस ने मचाया धमाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >