सुदर्शन को पछाड़ सकते हैं सूर्यवंशी, गेंदबाजी में भुवी-रबाडा के बीच रेस

IPL 2026 playoffs: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की टॉप-4 टीमों के खिलाड़ियों के बीच ही ऑरेंज और पर्पल कैप हासिल करने की असली जंग चल रही है.

IPL 2026 playoffs: आईपीएल 2026 के नए चैंपियन का फैसला अगले 3 मैचों में होने वाला है. जिसमें मौजूदा विजेता RCB सबसे आगे चल रही है. गुजरात टाइटंस को क्वालिफायर-1 में हराकर बेंगलुरु ने फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है. बेंगलुरु की इस शानदार प्रदर्शन के हीरो रहे हैं भुवनेश्वर कुमार, जो 26 विकेटों के साथ ‘पर्पल कैप’ की रेस में नंबर-1 पर है. दूसरी ओर, ‘ऑरेंज कैप’ की रेस में साई सुदर्शन टॉप पर तो हैं, लेकिन वैभव सूर्यवंशी उनसे सिर्फ 70 रन दूर हैं.

प्लेऑफ का टिकट

आईपीएल 2026 में ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस बेहद रोमांचक हो गई है. खास बात यह है कि लीग स्टेज से ही गुजरात टाइटंस, आरसीबी, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों का इस रेस में दबदबा रहा है. यही वजह है कि इन चारों टीमों ने प्लेऑफ में जगह बनाई है. अब न सिर्फ ट्रॉफी के लिए, बल्कि इन बैटिंग और बॉलिंग कैप को हासिल करने के लिए भी इन्हीं टीमों के सितारों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है.

सुदर्शन का दबदबा

क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात की भिड़ंत के दौरान ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस का रोमांच साफ दिखा. मैच में विराट कोहली ने 600 रनों का आंकड़ा छुआ. कगिसो रबाडा ने 2 विकेट लेकर भुवनेश्वर कुमार पर बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन मैच के बाद भी दोनों लिस्ट का समीकरण नहीं बदला. ‘ऑरेंज कैप’ पर पिछले साल के विजेता साई सुदर्शन (652 रन) का कब्जा बरकरार है. जबकि गुजरात टाइटंस के ही कप्तान शुभमन गिल (618 रन) दूसरे नंबर पर उनका पीछा कर रहे हैं.

भुवी-रबाडा में टक्कर

बात अगर गेंदबाजों की करें, तो क्वालिफायर-1 में रबाडा की बढ़त ज्यादा देर टिक नहीं सकी. पिछले कई दिनों से नंबर-1 पर चल रहे भुवनेश्वर कुमार ने भी 2 विकेट चटकाकर शानदार वापसी की. फिलहाल दोनों ही दिग्गजों के खाते में 26-26 विकेट हैं. लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट होने की वजह से पर्पल कैप अब भी RCB के भुवनेश्वर कुमार के सिर पर ही सजी हुई है. जबकि कगिसो रबाडा दूसरे नंबर पर हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर इस रेस में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं.

वैभव के पास शानदार मौका

साई सुदर्शन की ऑरेंज कैप पर आज खतरा मंडरा रहा है. बुधवार, 27 मई को हैदराबाद और राजस्थान के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच में दो इन-फॉर्म बल्लेबाज नंबर-1 बनने के इरादे से उतरेंगे. सनराइजर्स के हेनरिख क्लासन (606 रन) फिलहाल तीसरे और राजस्थान के वैभव सूर्यवंशी (583 रन) छठे स्थान पर हैं. इस मुकाबले में अगर क्लासन 47 रन बना लेते हैं या वैभव 70 रनों की पारी खेल देते हैं, तो वह सुदर्शन को पीछे छोड़कर रनों की रेस में टॉप पर पहुंच जाएंगे.

यह भी पढ़े- मैच के बीच कोहली ने दिखाया ‘बाबा जी का ठुल्लू’, देखें वायरल वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >