श्रीलंका में क्रिकेट मैच में पानी को लेकर विवाद, 62 साल के कोच की मौत; 17 वर्षीय खिलाड़ी गिरफ्तार

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक दुखद घटना हुई जहां क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में 62 वर्षीय कोच सुमित फर्नांडो की मौत हो गई. यह विवाद पीने के पानी को लेकर शुरू हुआ था, जिसके बाद एक 17 वर्षीय खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया है.

Kusal Mendis former Coach Sumith Fernando Death: श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक 62 वर्षीय क्रिकेट कोच की मौत हो गई. पुलिस के मुताबिक, यह मामला पीने के पानी को लेकर हुए विवाद से शुरू हुआ था.

पुलिस ने बताया कि मामले में एक स्कूल के 17 वर्षीय खिलाड़ी को गिरफ्तार किया गया है. उस पर कोच सुमित फर्नांडो पर हमला करने का आरोप है. आरोपी को मंगलवार को कोलंबो की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 17 अगस्त तक बाल सुधार गृह भेज दिया गया.

मैच के दौरान दो खिलाड़ियों में हुई बहस

यह घटना 8 अगस्त को कोलंबो में खेले जा रहे एक क्रिकेट मैच के दौरान हुई. पुलिस के अनुसार, पीने के पानी को लेकर दो खिलाड़ियों के बीच बहस हो गई थी. इसी दौरान सुमित फर्नांडो भी विवाद में शामिल हो गए. जिसके बाद उन पर हमला किया गया.

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हमले के बाद फर्नांडो को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. वहां उनका इलाज चल रहा था, लेकिन मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: IND vs SL Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट मैच?

कुसल मेंडिस को भी दी थी कोचिंग

सुमित फर्नांडो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस के स्कूल के दिनों के कोच रह चुके थे. वह मोरातुवा के प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज में क्रिकेट कोच थे और उनके मार्गदर्शन में कई प्रतिभाशाली स्कूली क्रिकेटरों ने प्रशिक्षण लिया था.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी निभाई अहम भूमिका

कोचिंग के बाद फर्नांडो ने श्रीलंका की प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलने वाले ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब में क्यूरेटर यानी पिच प्रभारी के तौर पर भी काम किया था. सुमित फर्नांडो का अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और 17 वर्षीय आरोपी को अदालत के अगले आदेश तक बाल सुधार गृह में रखा गया है.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के बीच तनुष कोटियन को मिली खुशखबरी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में लगी नौकरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >