Live Updates

IND W vs BAN W Asia Cup Live Score: सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी का किया फैसला

महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला है. भारतीय टीम का प्रदर्शन ग्रुप स्टेज में शानदार रहा है. देखें मैच की लाइव कवरेज.

7:51 PM. 10 Sept 26 12 min ago

India vs Bangladesh Semifinal Live Score:  नहीं हुआ कोई भी बदलाव

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया गया है. भारत और बांग्लादेश की महिला टीमों के वही खिलाड़ी इस मुकाबले में भी खेलते नजर आएंगे, जो पिछले मैच में मैदान पर उतरे थे.

7:37 PM. 10 Sept 26 26 min ago

India vs Bangladesh Semifinal Live Score:  बांग्लादेश ने जीता टॉस, गेंदबाजी का किया फैसला

भारतीय महिला टीम (प्लेइंग XI): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा.

बांग्लादेश महिला टीम (प्लेइंग XI): दिलारा अख्तर, जुआइरिया फर्डौस, शोभना मोस्तारी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर और कप्तान), शर्मिन अख्तर, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, सुल्ताना खातून, मरुफा अख्तर.

7:17 PM. 10 Sept 26 46 min ago

India vs Bangladesh Semifinal Live Score: भारतीय महिला टीम का शानदार फॉर्म

भारतीय टीम ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने पहले मैच में थाईलैंड को 94 रनों से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी. इसके बाद भारतीय टीम ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 137 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. अपने अंतिम ग्रुप मैच में भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से आसानी से शिकस्त दी थी.

6:30 PM. 10 Sept 26 1 hr ago

India vs Bangladesh Semifinal Live Score: इस प्रकार है दोनों टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गुनालन कमलिनी (विकेटकीपर), प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव.

बांग्लादेश : निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर, फरजाना एस्मिन, जुएरिया फिरदौस, शरमीन अख्तर सुप्ता, सरमीन सुल्ताना, शोभना मोस्तारी, शोरना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबिया खान, मारूफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शंजीदा अख्तर.

6:01 PM. 10 Sept 26 2 hrs ago

India vs Bangladesh Live Score: 7:30 में होगा टॉस

महिला एशिया कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम आज आमने-सामने होंगी. हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने अभी तक ग्रुप स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीते हैं. वहीं बांग्लादेश की टीम ने दो मुकाबले जीते हैं और एक मैच गंवाया है. भारतीय टीम थोड़ी देर में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपना मुकाबला खेलेगी. मैच से जुड़े हर अपडेट के लिए हमारे साथ लाइव कवरेज में जुड़े रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >