Live Updates

India vs Afghanistan 2nd T20 LIVE Score: 19.4 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 152/8, मुजीब-नूर क्रीज पर

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली में खेला जा रहा है. शाम 7:30 बजे मैच शुरू होगा. इस कांटे की टक्कर को देखने के लिए तैयार हो जाइए और हमारे साथ पल-पल की अपडेट जानते रहिए.

9:01 PM. 15 Sept 26 4 min ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान का आठवां विकेट गिरा

अफगानिस्तान का आठवां विकेट राशिद खान के रूप में गिरा है. राशिद खान 28 रन बनाकर आउट हो गए. नीतीश कुमार रेड्डी को यह तीसरी सफलता मिली है.

8:58 PM. 15 Sept 26 8 min ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान का सातवां विकेट गिरा

18.5 ओवर में मोहम्मद नबी 20 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया. अफगानिस्तान का स्कोर 148/7 हो गया है.

8:53 PM. 15 Sept 26 12 min ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: 18 ओवर के बाद अफगानिस्तान 142/6

18 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है. राशिद खान 27 रन और मोहम्मद नबी 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 35 रन खर्च किए हैं. अफगानिस्तान का स्कोर 18 ओवर के बाद 142/6 है.

8:43 PM. 15 Sept 26 22 min ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: 16 ओवर के बाद अफगानिस्तान 116/6

16 ओवर के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 116/6 है. मोहम्मद नबी अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. रवि बिश्नोई के आखिरी ओवर में नबी ने एक छक्का और एक चौका लगाया.

8:35 PM. 15 Sept 26 30 min ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान का छठा विकेट गिरा

तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे दरविश रसूली 15 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट अर्शदीप सिंह ने लिया. अर्शदीप अपना तीसरा ओवर करने आए थे और यह उनका दूसरा विकेट है.

8:31 PM. 15 Sept 26 34 min ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान का पांचवां विकेट गिरा

अफगानिस्तान का पांचवां विकेट अजमतुल्लाह उमरजई के रूप में गिरा है. अक्षर पटेल ने अपने स्पेल के अंतिम ओवर में उमरजई को 11 रन के स्कोर पर आउट किया. मोहम्मद नबी क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए हैं.

8:16 PM. 15 Sept 26 49 min ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: 10 ओवर के बाद अफगानिस्तान 67/3

अफगानिस्तान का स्कोर 10 ओवर के बाद 67/3 है. गुलबदीन नायब 10 रन और दरविश रसूली 5 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

8:13 PM. 15 Sept 26 52 min ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: टाइमआउट

टाइमआउट के बीच पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी: 15 साल की उम्र में कर रहे करोड़ों की कमाई, जानिए एक ब्रांड शूट के लिए कितनी फीस लेते हैं सूर्यवंशी?

https://www.prabhatkhabar.com/sports/vaibhav-sooryavanshi-brand-fees-1-5-2-crore-per-day

8:11 PM. 15 Sept 26 54 min ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: एक और सेट बल्लेबाज आउट

अफगानिस्तान का तीसरा विकेट गिर चुका है. रवि बिश्नोई ने सेदिकुल्लाह अटल को 12 रन के स्कोर पर आउट कर दिया. अफगानिस्तान का स्कोर 9.2 ओवर के बाद 59/3 है.

8:05 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

अफगानिस्तान को दूसरा झटका लग गया है. 8.1 ओवर की पहली गेंद पर इब्राहिम जादरान 37 रन बनाकर आउट हो गए. उनका विकेट नीतीश कुमार रेड्डी ने लिया.

8:02 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: जादरान और सेदिकुल्लाह के बीच 50 रन की साझेदारी

इब्राहिम जादरान और सेदिकुल्लाह अटल के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है. अफगानिस्तान का स्कोर 7.4 ओवर के बाद 51/1 है. जादरान 36 रन और सेदिकुल्लाह 11 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

7:58 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: पावरप्ले में अफगानिस्तान ने गंवाया 1 विकेट

पावरप्ले का समापन हो चुका है. रवि बिश्नोई ने पावरप्ले का आखिरी ओवर किया और अपने पहले ओवर में 7 रन दिए. अफगानिस्तान का स्कोर 6 ओवर के बाद 41/1 है.

7:52 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अब स्पिनर्स की एंट्री

पावरप्ले का पांचवां ओवर अक्षर पटेल करने आए हैं. टीम इंडिया ने स्पिन का रुख किया है.

7:50 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: चौथे ओवर में आए 14 रन

अर्शदीप सिंह के दूसरे और पारी के चौथे ओवर में कुल 14 रन आए.

7:45 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score:  बुमराह के दूसरे ओवर में लगे 2 चौके

जसप्रीत बुमराह के दूसरे ओवर में इब्राहिम जादरान ने लगातार दो चौके लगाए. अफगानिस्तान का स्कोर 3 ओवर के बाद 11/1 है. जादरान 10 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

7:39 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: अफगानिस्तान का पहला विकेट गिरा

अफगानिस्तान को पहला झटका लग गया है. रहमानुल्लाह गुरबाज बिना खाता खोले अर्शदीप सिंह का शिकार बने.

7:34 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: क्रीज पर गुरबाज और इब्राहिम जादरान

भारत की ओर से पहला ओवर जसप्रीत बुमराह ने किया. अफगानिस्तान की पारी की शुरुआत रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने की है. Score: 0

7:23 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: श्रेयस अय्यर का टॉस में दबदबा

टी20 इंटरनेशनल में कप्तान के तौर पर अपने पहले 12 मैचों में श्रेयस अय्यर ने 11 बार टॉस जीता है. उन्होंने कतर के मिर्जा बेग और फिलीपींस के हेनरी टायलर को पीछे छोड़ दिया है.

7:18 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: पिच रिपोर्ट

मुरली कार्तिक के मुताबिक पिच सूखी है और पहली पारी का औसत स्कोर 180 रन है. संजय मांजरेकर ने सतह को थोड़ा नम बताया. कार्तिक ने इसे अच्छी बल्लेबाजी वाली पिच बताया. छोटी बाउंड्री के कारण भारत टॉस जीतकर खुश होगा.

7:14 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: वैभव को नहीं मिला खेलने का मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है. प्लेइंग XI में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को जगह नहीं मिली है.

7:09 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), सेदिकुल्लाह अटल, गुलबदीन नायब, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी.

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रवि बिश्नोई.

7:06 PM. 15 Sept 26 1 hr ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: रवि बिश्नोई को मिला मौका

वरुण चक्रवर्ती के चोटिल होने के बाद रवि बिश्नोई को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है.

7:04 PM. 15 Sept 26 2 hrs ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: भारत ने जीता टॉस

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

6:51 PM. 15 Sept 26 2 hrs ago

IND vs AFG 2nd T20 Live Score: 7 बजे होगा टॉस

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें शाम 7 बजे टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगी, जबकि मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >