हार के बाद श्रेयस अय्यर का फूटा गुस्सा, बताया आखिर पंजाब से कहाँ हुई चूक

Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स दिल्ली के खिलाफ मैच हारते ही इस सीजन में लगातार चौथी हार झेल चुकी है. इस हार के बाद पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने इस विभाग को हार का जिम्मेदार ठहराया है.

Shreyas Iyer: 11 मई 2026 (सोमवार) को खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब किंग्स को 3 विकेट से हरा दिया. वहीं, इस सीजन में पंजाब की यह लगातार चौथी हार रही. ऐसे में टीम के टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. इस हार को लेकर पंजाब के कप्तान अय्यर ने क्या कहा, आइए आपको बताते हैं.

हार को लेकर क्या बोले कप्तान

अय्यर ने मैच के बाद कहा कि वह ज्यादा बहाने नहीं बनाना चाहते. उनके मुताबिक टीम यह मुकाबला अपनी खराब फील्डिंग और गेंदबाजी की वजह से हारी. उन्होंने कहा कि 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद उस स्कोर को डिफेंड किया जाना चाहिए था. अय्यर ने यह भी बताया कि पिच पर गेंद कभी ऊपर तो कभी नीचे रह रही थी और सीम मूवमेंट भी मिल रही थी. ऐसे में उनका मानना था कि टीम ने लगभग 30 रन ज्यादा ही बना लिए थे, इसलिए गेंदबाजों को मैच खत्म करना चाहिए था.

चहल को बॉलिंग ने देने पर क्या कहा

चहल को गेंदबाजी न देने के सवाल पर अय्यर ने कहा कि टीम ने चहल को इस्तेमाल करने के बारे में सोचा था, लेकिन जिस तरह पिच से सीमर्स को मदद मिल रही थी, उन्हें लगा कि अगर तेज गेंदबाज सही लाइन और लेंथ पर गेंद डालते तो विकेट मिल सकते थे. उन्होंने आगे कहा कि टीम अपने गेंदबाजों से हमेशा हार्ड लेंथ और शॉर्ट ऑफ हार्ड लेंथ पर गेंदबाजी करने की बात करती है, क्योंकि ऐसी परिस्थितियों में वही सबसे प्रभावी विकल्प होता है.

मैच का हाल

धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जवाब में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. पंजाब की ओर से प्रियांश ने 56 रनों की तेज पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. 

दिल्ली की खराब शुरूआत 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ओपनर केएल राहुल (9) और अभिषेक पोरेल (5) जल्दी आउट हो गए. इसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने शानदार 56 रनों की पारी खेलकर टीम को वापसी दिलाई. वहीं मिलर ने 51 रनों की समझदारी भरी पारी खेली और मैच को संतुलन में रखा. निचले क्रम में आशुतोष शर्मा (24) और माधव तिवारी (18) ने तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के करीब पहुंचाया और मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई. गेंदबाजी में पंजाब की ओर से सिर्फ अर्शदीप  सिंह ने अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए, लेकिन बाकी गेंदबाज दिल्ली की बल्लेबाजी पर दबाव नहीं बना सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >