शर्मनाक! लगातार 7वां मैच हारी इंडिया, बेल्जियम के खिलाफ गंवाया मैच तो आग बबूला हुए कोच, विश्वकप की कठिन हुई राह

FIH Pro League India vs Belgium: भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में बेल्जियम से 6-3 से हार का सामना करना पड़ा, जो उनकी लगातार सातवीं हार रही. इस हार के बाद कोच क्रेग फुल्टन बेहद गुस्से में नजर आए और लाइव इंटरव्यू के दौरान ही उन्होंने गाली देकर माफी मांगी. उनकी नाराजगी देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ड्रेसिंग रूम में उन्होंने खिलाड़ियों को कितनी कड़ी फटकार लगाई होगी.

FIH Pro League India vs Belgium: भारतीय टीम का एफआईएच पुरूष प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण में खराब प्रदर्शन जारी है और अब बेल्जियम ने उसे 6 -3 से हराया. यह भारतीय टीम की लगातार सातवीं हार है. इस हार के बाद भारतीय कोच क्रेग फुल्टन गुस्से से आग-बबूला थे. उनकी आंखें लाल थीं, आवाज गंभीर और चेहरे पर हमेशा मौजूद रहने वाली मुस्कान का नामोनिशान नहीं था. “हम यहां जीतने आए हैं, *** हारने के लिए नहीं” भारत के कोच ने लाइव टीवी पर गाली देने के लिए तुरंत माफी मांगी, लेकिन अगर वह मैदान पर इंटरव्यू के दौरान इतने नाराज थे, तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि ड्रेसिंग रूम के अंदर हाफ-टाइम में उन्होंने कितनी सख्त बात कही होगी.

फुल्टन की बातों का असर जरूर हुआ, लेकिन सिर्फ पांच मिनट तक. ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ भारत हाफ टाइम तक 0-2 से पीछे था. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार फुल्टन की इच्छा के मुताबिक भारतीय टीम (Indian Hockey Team) अटैकिंग मोड में उतरी और अगला गोल दागा और स्कोर 2-2 कर लिया. लेकिन इसके बाद कुछ गड़बड़ हो गई. जो टीम बेल्जियम पर हावी हो रही थी, उसने जैसे अचानक ब्रेक खींच दिए और मुकाबला हाथ से निकल गया. भारत को अंततः 6-3 से हार का सामना करना पड़ा. यह एफआईएच प्रो लीग में उनका एंटवर्प में खेला गया दूसरा अंतिम (पेनल्टिमेट) मुकाबला था.

ऐतिहासिक: लगातार सातवीं शर्मनाक हार मिली

ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष टीम यूरोपीय दौरे पर बड़ी उम्मीदों के साथ गई थी और लक्ष्य था एफआईएच प्रो लीग खिताब और 2026 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करना. लेकिन अब टीम लगातार सात मैच हार चुकी है. रविवार को बेल्जियम के खिलाफ होने वाला अंतिम मैच चाहे जैसा भी जाए, टीम भारत एक शर्मनाक रिकॉर्ड के साथ लौटेगी अपनी इतिहास की सबसे लंबी हार की लकीर. इससे पहले 2012 लंदन ओलंपिक में भारत लगातार छह मैच हार चुका था. हालांकि, तब और अब के हालातों में फर्क है. लंदन 2012 में टीम बिखरी हुई और निराशाजनक दिखती थी. इस बार सात हार के बावजूद हालात उतने गंभीर नहीं लगते.

ऐसा रहा हॉकी मैच का हाल

आर्थर वान डोरेन ने पहले ही मिनट में गोल करके दुनिया की तीसरे नंबर की टीम बेल्जियम को बढत दिला दी. इसके बाद 28वें मिनट में अलेक्जेंडर हेंडरिक्स ने एक और गोल करके यह बढत 2-0 की क�� दी. दिलप्रीत सिंह ने 36वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिये पहला गोल किया और 38वें मिनट में मनदीप सिंह के फील्ड गोल पर भारत ने बराबरी की. भारत का डिफेंस लेकिन चौथे और आखिरी क्वार्टर में चरमरा गया जब बेल्जियम के लिये रोमन डुवेकोट (49वां), थिब्यू स्टोकब्रोएक्स (53वां) और वान डोरेन (54वां) ने फील्ड गोल करके स्कोर 5-2 कर दिया. 

विश्व कप के लिए सीधे क्वालिफाई करने का टूटा सपना

अमित रोहिदास ने 56वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत के लिये तीसरा गोल किया लेकिन इसके तीन मिनट बाद टॉम बून ने बेल्जियम के लिये एक और गोल दागा. भारत को मैच में नौ और बेल्जियम को छह पेनल्टी कॉर्नर मिले. प्रो लीग के यूरोप चरण में अभी तक एक भी जीत नहीं मिलने के बाद भारत का अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने का सपना टूट गया है.

लीग के दौरान सभी से ऐसे हारी टीम इंडिया

भारत को नीदरलैंड ने 2-1 और 3-2 से, अर्जेंटीना ने 3-2 और 2-1 से और आस्ट्रेलिया ने 3-2 और 3-2 से हराया. इन सात में से छह मैच केवल एक गोल के अंतर से हारे गए हैं. शनिवार को भी भारत अंत तक मुकाबले में बना रहा. लेकिन जब स्कोर 2-3 था और भारत बराबरी की कोशिश में आगे बढ़ा, तो डिफेंस में बड़े गैप छूट गए. बेल्जियम ने इसका पूरा फायदा उठाया और भारत ढह गया. 

आखिरी मैच फिर से बेल्जियम के खिलाफ होगा

हालांकि टीम मैनेजमेंट अभी घबराने के मूड में नहीं है, लेकिन यह चिंता का विषय जरूर है कि जो टीम लगातार ओलंपिक मेडल जीतने के बाद बड़ी कामयाबी की ओर बढ़ रही थी, वह अब ऐसा लग रहा है जैसे उसे जीतना ही भूल गया हो. भारत नौ टीमों की तालिका में अब 15 अंक लेकर आठवें स्थान पर है. भारत ने लीग में पांच मैच जीते और दस हारे हैं. अब भारत को इस चरण के आखिरी मैच में रविवार को बेल्जियम से ही खेलना है.

लगातार पांचवीं हार, एफआईएच प्रो लीग में भारतीय महिला हॉकी टीम को बेल्जियम ने 1-5 से दी शिकस्त

अच्छा भला खेल रहा था, गिल-गंभीर ने ऋषभ पंत को आउट करा दिया, पूर्व क्रिकेटर ने जताया अंदेशा

बुमराह की एक गलती ने इंग्लैंड को दे दी राहत, कहीं मुश्किल में न पड़ जाए टीम इंडिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >