राजस्थान रॉयल्स छोड़कर CSK में क्यों गए संजू सैमसन? पहली बार खुद किया खुलासा

संजू सैमसन ने आखिरकार राजस्थान रॉयल्स छोड़ने के अपने सबसे कठिन फैसलों में से एक का खुलासा किया है. एक दशक से अधिक समय तक टीम का हिस्सा रहने के बाद, उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को क्यों चुना, इसके पीछे की खास वजहें बताई हैं.

भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि राजस्थान रॉयल्स को छोड़ना उनके करियर के सबसे कठिन फैसलों में से एक था. आईपीएल 2026 से पहले ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ने वाले सैमसन ने कहा कि एक दशक से अधिक समय तक राजस्थान का हिस्सा रहने के बाद टीम से अलग होना भावनात्मक रूप से आसान नहीं था.

जियोस्टार के कार्यक्रम ‘सुपरस्टार्स’ में सैमसन ने कहा, “राजस्थान रॉयल्स से आगे बढ़ना मेरे लिए बहुत बड़ा फैसला था. जब आप किसी टीम के लिए लंबे समय तक खेलते हैं तो आपको लगने लगता है कि यह आपकी टीम है. लेकिन मुझे हमेशा यह एहसास था कि हर किसी का एक जगह पर समय सीमित होता है.”

क्यों राजस्थान रॉयल्स छोड़ने का संजू सैमसन ने लिया फैसला?

उन्होंने बताया कि आईपीएल 2025 के बाद उन्हें लगा कि अब नई चुनौती स्वीकार करने का समय आ गया है. सैमसन ने कहा, “मैंने खुद से कहा कि लड़के तैयार हैं और राजस्थान रॉयल्स अब संजू सैमसन के बिना भी खेलने के लिए तैयार है. तभी मैंने टीम छोड़ने का फैसला किया.”

माही भाई की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को चुना

पांच साल तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके सैमसन ने यह भी बताया कि उनके सामने अन्य विकल्प भी थे, लेकिन उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को चुना. इसके पीछे महेंद्र सिंह धोनी, रुतुराज गायकवाड़ और फ्रेंचाइजी की संस्कृति बड़ी वजह रही.

सैमसन ने कहा, “सच कहूं तो माही भाई का प्रभाव, फ्रेंचाइजी का माहौल और वहां मौजूद मेरे दोस्त, खासकर रुतुराज, इन सबकी वजह से मेरा सीएसके से अच्छा जुड़ाव था. दूसरे खिलाड़ियों से सीएसके के बारे में जो कुछ सुना था, उससे मुझे लगा कि यह फ्रेंचाइजी मेरे स्वभाव और खेल के मुताबिक है.” उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठित पीली जर्सी पहनना उनके लिए एक खास अनुभव रहा और वह चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपने नए सफर को लेकर उत्साहित हैं.

ये भी पढ़ें: ICC ने गुरनूर बराड़ पर क्यों लिया एक्शन? जानें क्या है पूरा मामला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >