सचिन-गांगुली के क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, ODI में विदेशी सरजमीं पर ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. वे विदेशी सरजमीं पर वनडे में 5000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने यह कारनामा किया था.

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेले जा रहे दूसरे वनडे में एक उपलब्धि अपने नाम कर ली. रोहित विदेशी सरजमीं पर वनडे क्रिकेट में ओपनर के तौर पर 5000 रन पूरे करने वाले भारत के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले यह कारनामा केवल सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने किया था.

मैच से पहले रोहित को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 12 रन की जरूरत थी. उन्होंने आदिल रशीद के ओवर में यह उपलब्धि हासिल की. कार्डिफ में खेला जा रहा यह मुकाबला विदेशी सरजमीं पर ओपनर के रूप में रोहित का 112वां वनडे मैच है.

विदेशी सरजमीं पर वनडे में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन

खिलाड़ीदेशमैचपारीरनसर्वश्रेष्ठ स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतक
सचिन तेंदुलकरभारत2202169243163*45.9887.502645
सनथ जयसूर्याश्रीलंका274271904518934.5293.932142
सईद अनवरपाकिस्तान182182660819438.6479.701729
सौरव गांगुलीभारत178174640018339.2672.031536
क्रिस गेलवेस्टइंडीज170166617321540.6188.801829
डेसमंड हेन्सवेस्टइंडीज1891886075138*35.5258.36745
एडम गिलक्रिस्टऑस्ट्रेलिया156156536814935.7895.92734
रोहित शर्माभारत112*110*5000*171*52.0588.271728
वीरेंद्र सहवागभारत142141494317536.34103.36924
शिखर धवनभारत118116490313745.3990.461227

सचिन तेंदुलकर के नाम बतौर ओपनर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड

विदेशी सरजमीं पर वनडे में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. उन्होंने 220 मैचों में 9243 रन बनाए थे. इस सूची में सौरव गांगुली 6400 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा अब 5000 रन के आंकड़े को पार करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं.

26 रन बनाकर आउट हुए रोहित शर्मा

हालांकि इस उपलब्धि के बाद रोहित अपनी पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके. शर्मा ने 47 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया. रोहित अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन विल जैक्स की गेंद पर स्वीप खेलने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे.

इसके बावजूद रोहित के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वह पहले से ही इंग्लैंड में वनडे क्रिकेट में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. इंग्लैंड में उनके नाम अब 28 वनडे मैचों में 1451 से अधिक रन दर्ज हैं.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड में कोहली का विराट रिकॉर्ड, राहुल द्रविड़ को पछाड़कर बने नंबर-1 भारतीय


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >