Rishabh Pant: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के पहले दो चक्रों में भारतीय टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन दोनों बार उसे उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा. तीसरे चक्र में टीम फाइनल में जगह नहीं बना सकी. अब डब्ल्यूटीसी में भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो ऋषभ पंत ने बड़ा मुकाम हासिल किया है.
पंत ने गिल को छोड़ा पीछे
श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में पंत ने 39 और 66 रन की पारियां खेलीं. इसके साथ ही वह डब्ल्यूटीसी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. पंत ने 41 टेस्ट की 73 पारियों में 41.81 की औसत से 2,885 रन बनाए हैं.
पंत के नाम 6 शतक
पंत ने डब्ल्यूटीसी में अब तक 6 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 146 रन है. वह दो बार बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं. मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र में भी पंत का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने 48.69 की औसत से 633 रन बनाए हैं.
इसे भी पढ़े- सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया ने शेयर की खास तस्वीर, सारा तेंदुलकर ने किया लाइक... आखिर क्या है वजह?
गिल दूसरे नंबर पर
भारतीय कप्तान शुभमन गिल अब इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं. गिल ने 41 टेस्ट की 75 पारियों में 42.16 की औसत से 2,867 रन बनाए हैं. उनके नाम 10 शतक और 8 अर्धशतक हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 269 रन है.
गिल का मौजूदा फॉर्म शानदार
डब्ल्यूटीसी 2025-27 में गिल का बल्ला जमकर चला है. उन्होंने 16 पारियों में 69.57 की शानदार औसत से 974 रन बनाए हैं. वह इस समय भारतीय बल्लेबाजी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हैं.
रोहित और जडेजा भी टॉप-4 में
टेस्ट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा ने डब्ल्यूटीसी में 40 टेस्ट की 69 पारियों में 41.15 की औसत से 2,716 रन बनाए. उनके नाम 9 शतक हैं. वहीं रविंद्र जडेजा ने 49 टेस्ट की 75 पारियों में 41.77 की औसत से 2,632 रन बनाए हैं. जडेजा ने डब्ल्यूटीसी में 5 शतक और 18 अर्धशतक लगाए हैं.
इसे भी पढ़े- विराट कोहली को अपना भाई मानती हैं पीवी सिंधु, मुश्किल दौर में मिली थी खास सलाह
