सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और आयुष बदोनी का नाम एक वायरल ऑडियो और कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में है. इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया जा रहा है कि एक ऑडियो क्लिप में डॉक्टर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सेजल पवार कथित तौर पर आयुष बदोनी के साथ अपने निजी संबंधों का जिक्र कर रही हैं. इसके साथ ही पृथ्वी शॉ और सेजल पवार की कथित तस्वीरें भी तेजी से शेयर की जा रही हैं.
हालांकि, प्रभात खबर इस वायरल ऑडियो, तस्वीरों या सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों की पुष्टि नहीं करता. फिलहाल इन्हें केवल सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट के रूप में देखा जा रहा है.
आकृति अग्रवाल की पोस्ट भी बनी चर्चा का विषय
यह विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब हाल ही में पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल की एक क्रिप्टिक इंस्टाग्राम स्टोरी भी चर्चा में रही थी. उस पोस्ट को कई लोगों ने उनके रिश्ते से जोड़कर देखा, हालांकि बाद में आकृति अग्रवाल ने सामने आकर कहा कि उनके और पृथ्वी शॉ के रिश्ते को लेकर उड़ाई जा रही अफवाहें गलत हैं और दोनों अब भी साथ हैं.
इस मामले को लेकर नहीं आया कोई आधिकारिक बयान
वहीं, वायरल ऑडियो और तस्वीरों को लेकर अब तक पृथ्वी शॉ, आयुष बदोनी या सेजल पवार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन इनकी पुष्टि किसी आधिकारिक एजेंसी या संबंधित पक्ष ने नहीं की है.
दोनों के क्रिकेट करियर पर एक नजर
घरेलू क्रिकेट में अब पृथ्वी शॉ महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं. वहीं शॉ को आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने अपने साथ जोड़ा था. लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. दूसरी ओर आयुष बदोनी ने आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 10 पारियों में 215 रन बनाए और एक अर्धशतक भी लगाया.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में वापसी की तैयारी? सरफराज खान का बदला हुआ अवतार सोशल मीडिया पर वायरल
