MCG में दिखी भारत-ऑस्ट्रेलिया दोस्ती की झलक, PM मोदी ने स्टीव वॉ को दिया खास तोहफा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव वॉ को एक खास तोहफा दिया. इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग बढ़ाने के बड़े ऐलान हुए, जिसमें 2026 में भारत में पहला बिग बैश लीग मैच खेलना शामिल है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) के दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ को एक खास तोहफा देकर सभी का ध्यान आकर्षित किया. मोदी ने वॉ को करीब दो दशक पुरानी मुलाकात की तस्वीर भेंट की. यह तस्वीर उस समय की है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और विक्टोरिया की प्रीमियर जैसिंटा एलन के साथ प्रतिष्ठित MCG का दौरा किया. इसी दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग को नई ऊंचाई देने वाला बड़ा ऐलान भी किया गया.

भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का मुकाबला

घोषणा के अनुसार, 2026-27 बिग बैश लीग (BBL) सीजन का उद्घाटन मुकाबला 12 दिसंबर को चेन्नई के एम. ए. चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच खेला जाएगा. यह BBL के इतिहास का पहला मुकाबला होगा, जो ऑस्ट्रेलिया के बाहर आयोजित किया जाएगा. इस मैच में मेलबर्न रेनेगेड्स मेजबान टीम होगी.

यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन के खेल के बाद आयोजित किया जाएगा. इस पहल को भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों सरकारों का समर्थन मिला है. सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया-इंडिया रिलेशंस ने भी इस परियोजना को आंशिक वित्तीय सहयोग दिया है. वहीं, BCCI और ऑस्ट्रेलियाई कॉन्सुल-जनरल सिलाई ज़की के सहयोग से चेन्नई को मेजबानी सौंपी गई है.

BBL ने रचा नया इतिहास

यह पहली बार होगा जब किसी विदेशी घरेलू टी20 लीग का आधिकारिक मैच भारत में खेला जाएगा. हालांकि इससे पहले पर्थ स्कॉर्चर्स, ब्रिस्बेन हीट और होबार्ट हरिकेन्स जैसी ऑस्ट्रेलियाई टीमें अब बंद हो चुकी चैंपियंस लीग टी20 में भारत में खेल चुकी हैं, लेकिन किसी आधिकारिक BBL मुकाबले का आयोजन पहली बार भारतीय जमीन पर होगा.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग्स के जनरल मैनेजर एलिस्टेयर डॉब्सन ने कहा कि भारत में सीजन का आगाज करना लीग की वैश्विक पहचान और भारत-ऑस्ट्रेलिया के मजबूत क्रिकेट संबंधों का प्रतीक है. उनके अनुसार, यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के किसी भी घरेलू खेल आयोजन के इतिहास का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला मैच बन सकता है.

खेल सहयोग को मिलेगी नई दिशा

MCG दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने क्रिकेट, कबड्डी और ऑस्ट्रेलियन रूल्स फुटबॉल की प्रदर्शनी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे बच्चों से भी मुलाकात की. इस कार्यक्रम में स्टीव वॉ और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर लिसा स्थालेकर भी मौजूद थीं.

इस अवसर पर भारत और ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया-ऑस्ट्रेलिया स्पोर्ट्स कोलैबोरेशन रोडमैप भी लॉन्च किया. इसका उद्देश्य खेल विकास, युवा कार्यक्रम, खेल अवसंरचना और खिलाड़ियों के विकास के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को मजबूत करना है. मोदी ने ऑस्ट्रेलिया को महिला क्रिकेट विश्व कप जीतने पर बधाई दी और कहा कि भारत में 2030 राष्ट्रमंडल खेल तथा ऑस्ट्रेलिया में 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक दोनों देशों के लिए खेल साझेदारी को और मजबूत करने का बड़ा अवसर होंगे.

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >