बांग्लादेश से हारकर कमिंस ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, ग्रेग चैपल के बाद बने दूसरे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ पैट कमिंस के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जो उन्हें ग्रेग चैपल के साथ खड़ा करता है.

Pat Cummins Unwanted Record: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर इतिहास रच दिया है. डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की टेस्ट इतिहास में पहली जीत है.

इस हार के साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. वह ग्रेग चैपल के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में टीम को घर में दो अलग-अलग एशियाई टीमों के खिलाफ टेस्ट हार मिली है.

कमिंस की कप्तानी में भारत के बाद बांग्लादेश से हार

पैट कमिंस ने 2021-22 एशेज सीरीज से ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट कप्तानी संभाली थी. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पहली बार घर में भारत के खिलाफ हार नवंबर 2024 में पर्थ टेस्ट में मिली थी. उस मुकाबले में भारत ने 295 रन से जीत दर्ज की थी.

अब करीब दो साल बाद बांग्लादेश ने भी ऑस्ट्रेलिया को उसकी जमीन पर हरा दिया. डार्विन टेस्ट में बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. इस तरह कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को घर में भारत और बांग्लादेश, दो अलग-अलग एशियाई टीमों के खिलाफ टेस्ट हार मिली है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: मोहम्मद सिराज ने जड़ा गगनचुंबी छक्का, टेस्ट करियर में चौथी बार किया ऐसा कारनामा

ग्रेग चैपल के बाद कमिंस बने दूसरे कप्तान

कमिंस से पहले सिर्फ ग्रेग चैपल की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को घर में दो अलग-अलग एशियाई टीमों के खिलाफ टेस्ट हार मिली थी. ग्रेग चैपल की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ दो और भारत के खिलाफ एक घरेलू टेस्ट में हार मिली थी. पाकिस्तान ने 1977 में सिडनी और 1981 में मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया को हराया था. वहीं भारत ने 1981 में मेलबर्न टेस्ट में जीत दर्ज की थी. अब कमिंस भी इस अनचाहे रिकॉर्ड में चैपल के साथ शामिल हो गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में एशियाई टीमों की टेस्ट जीत

टीमजीत का अंतरविजेता टीम के कप्तानऑस्ट्रेलिया के कप्तानमैदानतारीख
पाकिस्तान8 विकेटमुश्ताक मोहम्मदग्रेग चैपलसिडनी14 जनवरी 1977
भारत222 रनबिशन सिंह बेदीबॉब सिम्पसनमेलबर्न30 दिसंबर 1977
भारतपारी और 2 रनबिशन सिंह बेदीबॉब सिम्पसनसिडनी7 जनवरी 1978
पाकिस्तान71 रनमुश्ताक मोहम्मदग्राहम यैलपमेलबर्न10 मार्च 1979
भारत59 रनसुनील गावस्करग्रेग चैपलमेलबर्न7 फरवरी 1981
पाकिस्तानपारी और 82 रनजावेद मियांदादग्रेग चैपलमेलबर्न11 दिसंबर 1981
पाकिस्तान74 रनवसीम अकरममार्क टेलरसिडनी30 नवंबर 1995
भारत4 विकेटसौरव गांगुलीस्टीव वॉएडिलेड12 दिसंबर 2003
भारत72 रनअनिल कुंबलेरिकी पोंटिंगपर्थ (WACA)16 जनवरी 2008
भारत31 रनविराट कोहलीटिम पेनएडिलेड6 दिसंबर 2018
भारत137 रनविराट कोहलीटिम पेनमेलबर्न26 दिसंबर 2018
भारत8 विकेटअजिंक्य रहाणेटिम पेनमेलबर्न26 दिसंबर 2020
भारत3 विकेटअजिंक्य रहाणेटिम पेनब्रिस्बेन15 जनवरी 2021
भारत295 रनजसप्रीत बुमराहपैट कमिंसपर्थ22 नवंबर 2024
बांग्लादेश9 विकेटनजमुल हुसैन शांतोपैट कमिंसडार्विन13 अगस्त 2026

बांग्लादेश ने तीन टेस्ट में ही रचा इतिहास

बांग्लादेश को ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर अपनी पहली टेस्ट जीत के लिए सिर्फ तीन टेस्ट मैच का इंतजार करना पड़ा. इस जीत के साथ बांग्लादेश ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीतने वाली सबसे तेज एशियाई टीम बन गई है. वहीं, एशियाई टीमों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश से पहले भारत और पाकिस्तान भी टेस्ट जीत चुके हैं.

ये भी पढ़ें: स्पिन के खिलाफ बनाई खास रणनीति, फिर जड़ा पहला टेस्ट शतक; पडिक्कल ने बताया 167 रन का राज

57 रन का लक्ष्य भी नहीं बचा पाई ऑस्ट्रेलिया

डार्विन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बांग्लादेश को 228 रन की बढ़त दे दी. इसके बाद दूसरी पारी में टीम ने कुछ वापसी की कोशिश की, लेकिन बांग्लादेश के सामने सिर्फ 57 रन का लक्ष्य रख सकी. बांग्लादेश ने इस छोटे से लक्ष्य को केवल 14.2 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया और ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली.

हसन महमूद रहे जीत के हीरो

बांग्लादेश की जीत में तेज गेंदबाज हसन महमूद सबसे बड़े स्टार रहे. उन्होंने पूरे मैच में 9 विकेट लिए. पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के छह बल्लेबाजों को आउट किया, जबकि दूसरी पारी में तीन विकेट अपने नाम किए. उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मेहदी हसन मिराज ने भी बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया. उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक लगाया और दूसरी पारी में पांच विकेट झटके. कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने पहली पारी में 84 रन बनाए, जबकि सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन तमीम ने 197 गेंदों पर 101 रन की शानदार पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने पहली पारी में छह विकेट लिए, जबकि कैमरून ग्रीन ने दूसरी पारी में 104 रन बनाए. हालांकि, इन प्रदर्शनों के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम मैच बचाने में सफल नहीं हो सकी.

ये भी पढ़ें: 30 टेस्ट, 30 अलग मैदान... यह भारतीय खिलाड़ी पहुंचा सचिन तेंदुलकर के खास रिकॉर्ड के पास


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >