पडिक्कल के शतक के बाद गुरनूर बरार ने खेली तुफानी पारी, स्टंप्स तक श्रीलंका से सिर्फ 6 रन पीछे भारत

श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन देवदत्त पडिक्कल के शानदार शतक और गुरनूर बरार के तूफानी छक्कों से भारतीय टीम ने दमदार वापसी की है. भारत अब मेहमान टीम से महज 6 रन पीछे है.

Ind vs Sl Warm Up Match: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए तीन दिवसीय अभ्यास मैच का दूसरा दिन शानदार रहा. शुरुआत में झटके लगने के बाद देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और शानदार शतक जड़कर भारत की पारी को मजबूती दी. इसके बाद गुरनूर बरार ने आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के लगाकर दिन का अंत धमाकेदार अंदाज में किया. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 90 ओवर में 6 विकेट पर 357 रन बना लिए हैं और श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के पहली पारी के 363/8 के स्कोर से वह सिर्फ 6 रन पीछे है.

नंबर-3 पर पडिक्कल ने ठोका दमदार शतक

भारत की शुरुआत बेहद खराब रही. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके बाद नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार संयम दिखाया. उन्होंने पहले पारी को संभाला और फिर तेजी से रन बनाते हुए अपना शतक पूरा किया. पडिक्कल ने 121 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. शतक लगाने के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट किया गया, लेकिन बाद में वह दोबारा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे. दिन का खेल खत्म होने तक उन्होंने 164 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 142 रन बना लिए थे. उनकी पारी में 18 चौके शामिल रहे.

पंत और जुरैल नहीं छोड़ सके बड़ी छाप

पडिक्कल के अलावा केएल राहुल ने 40 रन की पारी खेली. हालांकि ऋषभ पंत सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. ध्रुव जुरैल भी 9 गेंदों में केवल 1 रन बना सके. इसके बाद रवींद्र जडेजा ने जिम्मेदारी संभाली और अर्धशतक जड़ते हुए 63 रन बनाए. मानव सुथार ने भी 41 रन का योगदान दिया. सारांश जैन रिटायर्ड हर्ट हुए. भारत की पारी को निचले क्रम में गुरनूर बरार ने विस्फोटक अंदाज में आगे बढ़ाया.

Also Read: हैमस्ट्रिंग चोट के कारण द हंड्रेड लीग से बाहर हुईं जेमिमा रोड्रिग्स, एशिया कप से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

आखिरी ओवर में गुरनूर बरार ने जड़े 4 छक्के

दिन के 90वें ओवर में गुरनूर बरार ने श्रीलंका के गेंदबाज दिलुम सुदीरा की गेंदों पर जमकर प्रहार किया. उन्होंने ओवर में लगातार चार छक्के जड़कर भारतीय ड्रेसिंग रूम में जोश भर दिया. बरार ने अपनी 18 गेंदों की नाबाद पारी में चार छक्कों के अलावा दो चौके भी लगाए और 36 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. उनकी इस छोटी लेकिन तूफानी पारी ने भारत को श्रीलंका के स्कोर के बेहद करीब पहुंचा दिया. अब भारत पहली पारी में श्रीलंका से महज 6 रन पीछे है.

श्रीलंका ने 363/8 पर घोषित की पारी

इससे पहले श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 363 रन बनाए और 8 विकेट पर पारी घोषित कर दी. निशान मधुशंका ने 66, रविंदु रसांथा ने 71 और कप्तान सोनल दिनुशा ने 52 रन बनाए. भारत की ओर से कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को एक सफलता मिली. एक बल्लेबाज रन आउट हुआ.

Also Read: नीरज चोपड़ा के बाद आशीष ने जैवलिन थ्रो में बढ़ाया भारत का मान, U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता सिल्वर मेडल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >