ला लिगा फुटबाल चैंपियनशिप रीयाल मैड्रिड ने रायो वालेकानो को 10 - 2 से हराया

मैड्रिड : जेरेथ बाले के चार गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने रायो वालेकानो को 10 – 2 से हरा दिया जिससे ला लिगा फुटबाल चैम्पियनशिप में बार्सीलोना और एटलेटिको मैड्रिड से अब वह सिर्फ दो अंक पीछे है. टूर्नामेंट के 55 साल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 10 गोल किये […]

मैड्रिड : जेरेथ बाले के चार गोल की मदद से रीयाल मैड्रिड ने रायो वालेकानो को 10 – 2 से हरा दिया जिससे ला लिगा फुटबाल चैम्पियनशिप में बार्सीलोना और एटलेटिको मैड्रिड से अब वह सिर्फ दो अंक पीछे है.

टूर्नामेंट के 55 साल के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने 10 गोल किये हैं. एटलेटिको ने शीर्ष पर अकेले काबिज होने का मौका गंवा दिया जब उसे मालागा में एक गोल से पराजय झेलनी पडी. बार्सीलोना को अभी एक मैच खेलना है जिसने रिवर प्लेट को 3 – 0 से हराया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >