राफेल नडाल के बाद स्टैन वावरिंका भी एटीपी एगोन टेनिस चैंपियनशिप से बाहर

लंदन : राफेल नडाल के बाद स्टैन वावरिंका भी एटीपी एगोन टेनिस चैंपियनशिप से बाहर हो गये हैं. वावरिंका ने इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है. एंडरसन ने यह मैच सीधे सेटों में 7-6 ( 7-4 ), 7-6 ( 13-11 ) से जीता। दोनों सेट टाईब्रेकर तक खिंचे जिसमें वावरिंका को हार झेलनी […]

लंदन : राफेल नडाल के बाद स्टैन वावरिंका भी एटीपी एगोन टेनिस चैंपियनशिप से बाहर हो गये हैं. वावरिंका ने इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीता है. एंडरसन ने यह मैच सीधे सेटों में 7-6 ( 7-4 ), 7-6 ( 13-11 ) से जीता। दोनों सेट टाईब्रेकर तक खिंचे जिसमें वावरिंका को हार झेलनी पड़ी.

वावरिंका विंबलडन की तैयारियों वाले इस टूर्नामेंट में बाहर होने वाले दूसरे बडे खिलाड़ी हैं. राफेल नडाल कल पहले दौर में ही उक्रेन के अलेक्सांद्र दोलगोपोलोव से हार गये थे.इस बीच जाइल्स सिमोन ने आस्ट्रेलियाई किशोर तनासी कोकिनाकिस को 6-4, 6-2 से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >