युकी एकल क्वार्टर फाइनल में हारे, युगल के फाइनल में पहुंचे

कारशी (उज्बेकिस्तान) : युकी भांबरी आज यहां कारशी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में हार गए लेकिन युगल फाइनल में पहुंचने में सफल रहे जहां उनके पास सत्र का पहला खिताब जीतने का मौका है. युकी को एकल वर्ग में शीर्ष वरीय रुस के तेमुराज गबाशविली के खिलाफ सिर्फ 65 […]

कारशी (उज्बेकिस्तान) : युकी भांबरी आज यहां कारशी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में सीधे सेटों में हार गए लेकिन युगल फाइनल में पहुंचने में सफल रहे जहां उनके पास सत्र का पहला खिताब जीतने का मौका है.

युकी को एकल वर्ग में शीर्ष वरीय रुस के तेमुराज गबाशविली के खिलाफ सिर्फ 65 मिनट में 1-6, 3-6 से शिकस्त का सामना करना पडा. युकी हालांकि बाद में स्पेन के अपने जोडीदार एड्रियन मेनडेज मसेइराज के साथ मिलकर युगल फाइनल में पहुंचने में सफल रहे. युकी और एड्रियन ने सेमीफाइनल में येवगेनी डान्सकाय और मैथ्यू एबडेन की जोडी को 3-6, 6-3, 10-7 से हराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >