एशियाई खेल 2014: भारत की महिला टेनिस टीम ने ओमान पर जीत दर्ज की

इंचियोन: एशियाई खेलों में भारत की महिला टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की शुरूआत की. यहां ओमान के साथ हुए साथ मुकाबले में भारत ने 3-0 से मैच जीता. प्रार्थना गुलाबराव थोंबारे और अंकिता रैना ने अपने अपने एकल मुकाबले जीतकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई जिसके बाद नताशा पाल्हा और रिषिका […]

इंचियोन: एशियाई खेलों में भारत की महिला टेनिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत की शुरूआत की. यहां ओमान के साथ हुए साथ मुकाबले में भारत ने 3-0 से मैच जीता.

प्रार्थना गुलाबराव थोंबारे और अंकिता रैना ने अपने अपने एकल मुकाबले जीतकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई जिसके बाद नताशा पाल्हा और रिषिका सुनकारा की युगल जोडी को युगल मैच में वाकओवर मिला.
भारत के लिए मुकाबले की शुरुआत प्रार्थना ने की जिन्होंने 52 मिनट में साराअब्दुलमजीद राशि बालूशी को 6-0, 6-1 से हराकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.
अंकिता को हालांकि फातमा तालिब सुलेमान अल नभानी को हराने में कडा संघर्ष करना पडा. भारतीय खिलाडी ने लगभग दो घंटे में 6-4, 2-6, 6-3 से जीत दर्ज की. भारत के अजेय बढत बनाने के कारण युगल मुकाबला महज औपचारिकता था और विरोधी टीम इसमें भारत को वाकओवर दे दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >