प्रो कबड्डी लीग : जयपुर को हराकर पटना की उम्मीदें बरकरार

कोलकाता : रिकार्ड तोड़ने वाले संदीप नरवाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को प्रो कबड्डी लीग के मैच में 36-33 से हराया. तमिल थलाइवाज पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद तीन बार के चैम्पियन पटना ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करके 12 टीमों की अंकतालिका में नौवां […]

कोलकाता : रिकार्ड तोड़ने वाले संदीप नरवाल के शानदार प्रदर्शन के दम पर पटना पाइरेट्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को प्रो कबड्डी लीग के मैच में 36-33 से हराया.

तमिल थलाइवाज पर बड़ी जीत दर्ज करने के बाद तीन बार के चैम्पियन पटना ने लगातार दूसरी जीत दर्ज करके 12 टीमों की अंकतालिका में नौवां स्थान हासिल कर लिया.

इसके साथ ही उसकी प्लेआफ की उम्मीदें बरकरार हैं. पटना के अब 30 अंक हैं जबकि जयपुर 42 अंक लेकर शीर्ष छह में बना हुआ है. नरवाल ने 14 रेड अंक बनाये जबकि जांग कुन ली ने आठ अंक जोड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >