#Aaogoalkaren : रांची ने लातेहार को 16 गोल से रौंदा, सेमीफाइनल में

रांची : प्रभात खबर और झारखंड फुटबॉल संघ के संयुक्त्त तत्वावधान में बिरसा एग्रीकल्चर विवि मैदान में शनिवार को आयोजित क्वार्टर फाइनल में रांची की टीम ने लातेहार को 16-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही हाफ से हमला शुरु कर दिया और मैच के […]

रांची : प्रभात खबर और झारखंड फुटबॉल संघ के संयुक्त्त तत्वावधान में बिरसा एग्रीकल्चर विवि मैदान में शनिवार को आयोजित क्वार्टर फाइनल में रांची की टीम ने लातेहार को 16-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

रांची की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही हाफ से हमला शुरु कर दिया और मैच के अंत तक गोल किया. इसमें बबलू कच्छप, पवन नायक बाबा, ए कुजूर और राहुल कोया ने हैट्रिक सहित गोल दागे. बबलू ने 11वें, 30वें, 36वें और 50वें मिनट में चार गोल किये.

इसे भी पढ़ें…

#Aaogoalkaren : बोकारो और धनबाद सेमीफाइनल में पहुंचे

वहीं राहुल कोया ने 31वें, 37वें, 40वें और 44वें मिनट में गोल किया. जबकि ए कुजूर ने 27वें, 32वें व 88वें मिनट में गोल किया. आर तिग्गा ने 90वें मिनट में एक गोल किया. सेमीफाइनल में रांची टीम का मुकाबला पद्मश्री डॉ रामदयाल मुंडा मैदान मोराबादी में धनबाद के साथ होगा.

इसे भी पढ़ें…

#Aaogoalkaren : चाईबासा को हराकर जमशेदपुर सेमीफाइनल में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >