शोएब से बेटी चाहती हैं शानिया मिर्जा, नाम होगा ''मिर्जा मलिक''

पणजी : सानिया और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक एक बेटी चाहते हैं और जब भी परिवार बढ़ाने के बारे में सोचेंगे तो उनके बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा. सानिया ने गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात पर एक परिचर्चा के दौरान कहा , मैं आपको एक राज की बात बताती हूं. मेरे पति […]

पणजी : सानिया और उनके क्रिकेटर पति शोएब मलिक एक बेटी चाहते हैं और जब भी परिवार बढ़ाने के बारे में सोचेंगे तो उनके बच्चे का सरनेम मिर्जा मलिक होगा.

सानिया ने गोवा फेस्ट 2018 में लैंगिक पक्षपात पर एक परिचर्चा के दौरान कहा , मैं आपको एक राज की बात बताती हूं. मेरे पति और मैंने इस पर बात की है और हमने तय किया है कि जब भी हमारा बच्चा होगा तो उसका सरनेम मिर्जा मलिक होगा. वह भी एक बेटी चाहते हैं.

सानिया ने लैंगिक पक्षपात के अपने अनुभव के बारे में कहा कि उनके कुछ रिश्तेदार उनके वालेदान से कहते थे कि उनके बेटा होना चाहिये ताकि खानदान का नाम आगे बढ सके.
उन्होंने कहा , हम दो बहनें है और हमें कभी नहीं लगा कि एक भाई भी होना चाहिये. हमारे रिश्तेदार हमारे वालेदान से कहते थे कि उनके एक बेटा होना चाहिये तो हम उनसे लड़ते थे. मैंने शादी के बाद भी सरनेम नहीं बदला और हमेशा यह सानिया मिर्जा ही रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >