रुस में फुटबॉल विश्व कप के दौरान आतंकी हमले की संभावना

मास्को : रुस ने कहा है कि अगले साल फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी के दौरान वह आतंकी हमले के खतरे से निपटने के लिए असाधारण कदम उठाएगा क्योंकि सीरिया में उसके सैन्य अभियान ने देश को जिहादियों का मुख्य निशाना बना दिया है. सेंट पीटर्सबर्ग में अप्रैल में मेट्रो में बम धमाके में 15 […]

मास्को : रुस ने कहा है कि अगले साल फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी के दौरान वह आतंकी हमले के खतरे से निपटने के लिए असाधारण कदम उठाएगा क्योंकि सीरिया में उसके सैन्य अभियान ने देश को जिहादियों का मुख्य निशाना बना दिया है.

सेंट पीटर्सबर्ग में अप्रैल में मेट्रो में बम धमाके में 15 लोगों की मौत हो गई थी जो हाल के समय में रुस की सरजमीं पर सबसे बड़े हाई प्रोफाइल आतंकी हमलों में से एक है. अगस्त में साइबेरिया में सात लोगों को चाकू घोंपकर मारने के बाद इस तरह के और हमलों का डर बढ़ गया है. दावा किया जा रहा था कि यह हमला इस्लामिक स्टेट समूह ने किया है.

रुस के एक स्वतंत्र सुरक्षा विशेषज्ञ एलेक्सांद्र गोल्ट्स ने कहा, रुस में 14 जून से 15 जुलाई 2018 तक चलने वाले विश्व कप के दौरान हमले का खतरा वास्तविक है. पिछले 20 वर्षों और चेचन्या में दो युद्ध के दौरान रुस ने कई आतंकी हमलों का सामना किया है लेकिन राष्ट्रपति बशर अल असाद की सत्ता के समर्थन में सितंबर में सीरिया में मास्को के सैन्य हस्तक्षेप के बाद से देश आईएस का मुख्य निशाना बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >