नीरज चोपड़ा ने फिर जीता गोल्ड, वेबर को हराकर पेरिस डायमंड लीग में पूरा किया ‘बदला’

Neeraj Chopra wins Gold at Paris Diamond League: भारत के नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में 88.16 मीटर के पहले प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता. भले ही उनके तीन थ्रो फाउल रहे, लेकिन शुरुआती बढ़त अंत तक कायम रही. जर्मनी के जूलियन वेबर (87.88 मीटर) और ब्राजील के दा सिल्वा (86.62 मीटर) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

Neeraj Chopra wins Gold at Paris Diamond League: भारत के नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर वैश्विक मंच पर अपनी बादशाहत साबित की. शुक्रवार रात उन्होंने पेरिस डायमंड लीग खिताब अपने नाम किया. नीरज ने पहले प्रयास में 88.16 मीटर भाला फेंक कर प्रतियोगिता में बढ़त बना ली, जो अंत तक बनी रही, भले ही बीच के तीन राउंड में उनके थ्रो फाउल रहे. चोपड़ा ने पहले ही प्रयास में भाले को 88.16 मीटर दूर फेंककर प्रतियोगिता में धमाकेदार शुरुआत की और तुरंत बढ़त बना ली. जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.88 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका लेकिन वह नीरज को पीछे नहीं छोड़ सके. ब्राजील के मॉरिसियो लुइज दा सिल्वा ने 86.62 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.

पहले राउंड में नीरज चोपड़ा सबसे आगे रहे, उनके बाद वेबर (87.88 मीटर) और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के केशोर्न वॉलकॉट (80.94 मीटर) रहे. दूसरे राउंड में वेबर ने 86.20 मीटर का थ्रो किया, जबकि नीरज ने 85.10 मीटर और वॉलकॉट ने थोड़ा सुधार करते हुए 81.66 मीटर का थ्रो फेंका. हालांकि, नीरज का पहला थ्रो ही सबसे बेहतरीन साबित हुआ. तीसरे राउंड में ब्राजील के दा सिल्वा ने 86.62 मीटर का थ्रो कर प्रतियोगिता में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

पिछली बार वेबर से पिछड़ गए थे नीरज

इससे पहले भारत के डबल ओलंपिक मेडल विजेता नीरज चोपड़ा ने पोलैंड में जनुश कुसोसिन्स्की मेमोरियल मीट में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में 84.14 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक हासिल किया था. पूरे इवेंट में नीरज लय में नहीं दिखे और कई बार फाउल थ्रो भी हुए. उनका यह इस सीजन का तीसरा पदक रहा था, लेकिन वह दोहा डायमंड लीग के प्रदर्शन को नहीं दोहरा सके थे. उस दौरान जर्मनी के जूलियन वेबर ने 86.12 मीटर भाला फेंककर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था.

नीरज के पहले थ्रो ने ही बाजी रखी अपने हाथ

लेकिन इस बार नीरज के थ्रो के सामने वेबर ने चौथे और पांचवें राउंड में क्रमशः 83.13 मीटर और 84.50 मीटर के थ्रो से वापसी की कोशिश की, लेकिन वह 88 मीटर का आंकड़ा नहीं पार कर सके. अंतिम राउंड में नीरज ने 82.89 मीटर का एक सधा हुआ थ्रो किया, जबकि वेबर ने 81.08 मीटर और दा सिल्वा ने 78.56 मीटर का थ्रो किया.

अब नीरज चोपड़ा क्लासिक में आएंगे नजर

प्रतियोगिता के बीच में भले ही नीरज का प्रदर्शन अस्थिर रहा हो, लेकिन उनका पहला ही थ्रो निर्णायक साबित हुआ और उन्होंने खिताब जीत लिया. दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा अब 5 जुलाई को होने वाले ‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ के पहले संस्करण में एक्शन में नजर आएंगे. यह प्रतियोगिता पहले 24 मई को होनी थी, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव के चलते इसे स्थगित कर 5 जुलाई कर दिया गया.

IND vs ENG: टीम इंडिया को फोकट में मिले 5 रन, पेनल्टी लगते ही बिलबिलाए बेन स्टोक्स

दे दनादन शतक पर शतक, इंग्लैंड में जायसवाल के बाद गरजा कप्तान गिल का बल्ला

IND vs ENG: इंग्लैंड में जायसवाल का तूफान, पहले ही दिन शतक जड़ बनाया रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >