Pakistan Players: बुरे फंसे मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक, साइबर क्राइम एजेंसी ने दोनों को भेजा समन

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर मोड़ ले चुका है. मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने समन भेजा है. जांच में फोन डेटा की पड़ताल की जाएगी.

Muhammad Rizwan and Imam-ul-Haq: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के बीच शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है. लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट के बाद से सवालों के घेरे में चल रहे मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक की मुश्किलें अब बढ़ सकती हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने दोनों खिलाड़ियों को समन भेजा है. एजेंसी उनके फोन से हासिल किए गए डेटा की जांच करेगी. इस मामले में एक अन्य पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी समन भेजे जाने की बात सामने आई है.

इंग्लैंड दौरे के बीच क्यों बढ़ा मामला?

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला गया था. इस मैच में हार के साथ पाकिस्तान ने सीरीज 0-2 से गंवा दी. मुकाबले के दौरान इमाम उल हक को फील्डिंग करते समय पिंडली में चोट लगी और वह मैच में बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतर सके. वहीं मोहम्मद रिजवान दोनों पारियों में मिलाकर सिर्फ 8 रन बना पाए.

मैच खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में इस मामले को लेकर हलचल तेज हो गई. रिपोर्ट्स सामने आईं कि PCB के सुरक्षा अधिकारियों ने रिजवान और इमाम के फोन अपने कब्जे में लिए थे और उनमें मौजूद डेटा संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया था. इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को सीरीज के बीच ही पाकिस्तान वापस भेज दिया गया.

सिर्फ दो खिलाड़ी नहीं, टीम में हुआ बड़ा बदलाव

इंग्लैंड दौरे के बीच पाकिस्तान टीम में एक साथ कई बदलाव किए गए. रिजवान और इमाम के अलावा पांच अन्य खिलाड़ियों को भी टीम से हटा दिया गया. इतना ही नहीं, हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया.

शुरुआत में पाकिस्तानी मीडिया में यही खबरें थीं कि इमाम और रिजवान को अपने प्रदर्शन को लेकर PCB की जांच का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन बाद में मामला सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहा. PCB ने खुद पुष्टि की कि वह खिलाड़ियों से जुड़े मामले में आंतरिक अनुशासनात्मक जांच कर रहा है.

PCB ने जारी किया था बयान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर मीडिया एंड डिजिटल कम्युनिकेशंस आमिर मीर ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा था कि मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए अनुशासन और आचरण से जुड़े मामलों की आंतरिक स्तर पर समीक्षा की जा रही है.

PCB के मुताबिक, मामले की प्रक्रिया बोर्ड के तय नियमों के तहत चल रही है और इससे जुड़े सभी लोगों को अपना पक्ष रखने का उचित मौका दिया जाएगा. बोर्ड ने यह भी कहा था कि फिलहाल वह मामले पर इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं करेगा और लोगों से आधिकारिक PCB कम्युनिकेशन पर भरोसा करने की अपील की थी.

ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज सीरीज के लिए शुरू की तैयारी, सोशल मीडिया पर छाया हिटमैन का ‘Finesse’ अंदाज

अब NCCIA की एंट्री से बढ़ी हलचल

अब इस पूरे मामले में पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की एंट्री ने इसे और गंभीर बना दिया है. Geo की रिपोर्ट के अनुसार, NCCIA ने रिजवान और इमाम को समन भेजकर उनके फोन डेटा से जुड़ी जानकारी की जांच शुरू करने की तैयारी की है. एक तीसरे क्रिकेटर को भी समन भेजे जाने की बात कही गई है, हालांकि उसकी पहचान अभी सामने नहीं आई है.

NCCIA पाकिस्तान के संघीय गृह मंत्रालय की प्रशासनिक निगरानी में काम करती है. इस मंत्रालय की जिम्मेदारी मोहसिन नकवी के पास है, जो PCB के चेयरमैन भी हैं. फिलहाल यह साफ नहीं है कि एजेंसी फोन से मिले डेटा में किस तरह की जानकारी की जांच कर रही है और इस प्रक्रिया का आगे क्या नतीजा निकलता है. लेकिन इंग्लैंड दौरे के दौरान शुरू हुआ यह मामला अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दो प्रमुख खिलाड़ियों से आगे बढ़कर साइबर क्राइम एजेंसी की जांच तक पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें: Tilak Verma: तिलक वर्मा को कौन सा फॉर्मेट है सबसे ज्यादा पसंद? जवाब सुनकर चौंक जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >