लॉर्ड्स में मोहम्मद अब्बास ने तोड़ा वकार यूनिस का रिकॉर्ड, एक टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज बने

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक विकेट लेने का वकार यूनिस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने इस मैच में 9 विकेट लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. जानिए इस युवा गेंदबाज के शानदार प्रदर्शन के बारे में.

Mohammad Abbas Record: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. अब्बास ने मैच की दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन को आउट कर अपना पांच विकेट पूरा किया. इसके साथ ही उन्होंने लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के मामले में दिग्गज वकार यूनिस को पीछे छोड़ दिया.

रॉबिन्सन को अब्बास ने दूसरी पारी के 52वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया. मोहम्मद रिजवान ने उनका कैच पकड़ा. रॉबिन्सन 15 गेंदों में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अब्बास ने पहली पारी में भी चार विकेट लिए थे. इस तरह वह इस टेस्ट में अब तक कुल 9 विकेट हासिल कर चुके हैं.

लॉर्ड्स में पांच विकेट लेने वाले सातवें पाकिस्तानी

ओली रॉबिन्सन का विकेट लेते ही अब्बास लॉर्ड्स के मैदान पर टेस्ट पारी में पांच विकेट लेने वाले पाकिस्तान के सातवें गेंदबाज बन गए. उनसे पहले खान मोहम्मद, मुदस्सर नजर, वकार यूनिस, मुश्ताक अहमद, मोहम्मद आमिर और यासिर शाह यह कारनामा कर चुके हैं.

लॉर्ड्स में किसी पाकिस्तानी गेंदबाज का एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मुदस्सर नजर के नाम है. उन्होंने 1982 के टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के छह बल्लेबाजों को सिर्फ 32 रन देकर आउट किया था.

ये भी पढ़ें: सब्जी बेचने के लिए मजबूर गोल्ड मेडलिस्ट अमरदीप, वायरल वीडियो में दिखा चैंपियन का संघर्ष

वकार यूनिस का रिकॉर्ड किया पीछे

अब्बास ने इस टेस्ट में अपना नौवां विकेट लेते ही लॉर्ड्स में एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पाकिस्तानी तेज गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वकार यूनिस ने 1996 में लॉर्ड्स टेस्ट में कुल आठ विकेट लिए थे. उन्होंने 49 ओवर में 154 रन देकर 8 विकेट हासिल किए थे. अब्बास ने फिलहाल 42 ओवर में 130 रन देकर 9 विकेट लिए हैं.

यासिर शाह के रिकॉर्ड से रह गए दूर

लॉर्ड्स में पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी यासिर शाह के नाम है. उन्होंने 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 60 ओवर में 141 रन देकर कुल 10 विकेट लिए थे. अब्बास अगर एक विकेट और हासिल कर लेते तो यासिर शाह के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते.

वकार यूनिस के एक और रिकॉर्ड की बराबरी

रॉबिन्सन का विकेट लेने के साथ अब्बास ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में भी वकार यूनिस की बराबरी कर ली है. वकार ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीन टेस्ट मैचों में 17 विकेट लिए थे. अब्बास ने सिर्फ दो टेस्ट में 17 विकेट पूरे कर लिए हैं. इस सूची में सबसे ऊपर न्यूजीलैंड के रिचर्ड हेडली और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्रा हैं. दोनों ने लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 26-26 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें: SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए कगिसो रबाड़ा, टेस्ट में खेलने पर संशय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >