MS धोनी नहीं...मोईन अली ने इस भारतीय क्रिकेटर को बताया सबसे स्मार्ट क्रिकेटिंग माइंड

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने एमएस धोनी को छोड़कर आशीष नेहरा को सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट दिमाग बताया है. जानिए नेहरा की असाधारण क्षमताएं और उनका कोचिंग रिकॉर्ड.

Moeen Ali On Ashish Nehra: क्रिकेट में जब भी सबसे तेज दिमाग वाले कप्तानों और रणनीतिकारों की बात होती है तो अक्सर एमएस धोनी का नाम सबसे ऊपर आता है. लेकिन इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली की राय इससे अलग है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट के एक ऐसे दिग्गज का नाम लिया है, जिसे वह अपने करियर का सबसे शानदार क्रिकेटिंग माइंड मानते हैं.

हर परिस्थिति को समझने की क्षमता

‘बियर्ड बिफोर विकेट’ पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मोईन अली ने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को सबसे बेहतरीन क्रिकेट दिमाग वाला व्यक्ति बताया हैं. उन्होंने कहा कि नेहरा खेल की हर परिस्थिति को समझने और उसका समाधान निकालने की अद्भुत क्षमता रखते हैं. मोईन ने कहा कि उनके लिए क्रिकेटिंग ब्रेन का मतलब सिर्फ रणनीति बनाना नहीं है, बल्कि हर स्थिति को पढ़ना और उसके पीछे के कारणों को समझना है. उन्होंने कहा कि नेहरा किसी भी फैसले के पीछे डेटा, अनुभव और पिछली घटनाओं का विश्लेषण रखते हैं.

आईपीएल से मिला करीब से समझने का मौका

मोईन ने बताया कि उन्हें नेहरा को करीब से समझने का मौका 2018 और 2019 के आईपीएल सीजन में मिला, जब वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में गेंदबाजी कोच थे. इसके अलावा मोईन कई साल चेन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी की कप्तानी में भी खेल चुके हैं, लेकिन उन्होंने नेहरा की रणनीतिक सोच को सबसे अलग बताया. उन्होंने कहा कि नेहरा को पता है कि खिलाड़ियों को कैसे संभालना है, ड्रेसिंग रूम का माहौल कैसे बेहतर बनाना है और टीम को मुश्किल परिस्थितियों से कैसे बाहर निकालना है.

Also Read: सचिन के एक बात ने बदल दी विराट कोहली की जिदंगी, खुद किया था खुलासा

नेहरा की कोचिंग में गुजरात ने जीता खिताब

नेहरा की कोचिंग का रिकॉर्ड भी उनके दावों को मजबूत करता है. 2022 में गुजरात टाइटंस के मुख्य कोच बने नेहरा ने टीम को उसके पहले ही आईपीएल सीजन में खिताब दिलाया. वह आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय हेड कोच बने. गुजरात ने उनकी देखरेख में पांच सीजन में तीन बार फाइनल तक का सफर तय किया और लगातार एक मजबूत टीम के रूप में अपनी पहचान बनाई.

Also Read: रिटायरमेंट के बाद रहाणे को मिलेगी 70 हजार की मासिक पेंशन, जानिए क्या है BCCI की पूर्व क्रिकेटरों के लिए योजना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >