ICC Test Ranking: बुमराह से छिनी नंबर-1 की कुर्सी, स्टार्क ने मारी बाजी; पंत की लंबी छलांग

ICC की ताजा टेस्ट रैंकिंग जारी हो गई है, जिसमें गेंदबाजों की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मिचेल स्टार्क नंबर-1 पर काबिज हो गए हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं. बल्लेबाजों में ऋषभ पंत ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है.

ICC Test Ranking: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को टेस्ट क्रिकेटरों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है. इस बार रैंकिंग में सबसे बड़ा बदलाव गेंदबाजों की सूची में देखने को मिला, जहां भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से नंबर-1 का ताज छिन गया है.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन के दम पर बुमराह को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है. वहीं, बल्लेबाजों की सूची में भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने जबरदस्त छलांग लगाई है.

बुमराह को पीछे छोड़ स्टार्क बने नंबर-1

मिचेल स्टार्क के लिए बांग्लादेश के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज बेहद शानदार रही. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने सीरीज में 12 विकेट अपने नाम किए और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. इस दमदार प्रदर्शन का सीधा फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में मिला.

स्टार्क ने दो पायदान की छलांग लगाते हुए नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया. दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ भारत की दो टेस्ट मैचों की सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं. मैचों से दूर रहने का असर उनकी रैंकिंग पर पड़ा और वह एक स्थान खिसककर दूसरे नंबर पर पहुंच गए.

ये भी पढ़ें: धोनी और CSK के रिश्ते में आई दरार? क्या 18 साल बाद छूटेगा माही का साथ!

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग

रैंकखिलाड़ीटीमरेटिंगकरियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग
1मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलिया872872
2जसप्रीत बुमराहभारत862908
3मैट हेनरीन्यूजीलैंड861870
4पैट कमिंसऑस्ट्रेलिया841914
5मार्को जानसेनदक्षिण अफ्रीका825825
6कगिसो रबाडादक्षिण अफ्रीका807902
7स्कॉट बोलैंडऑस्ट्रेलिया804820
8नोमान अलीपाकिस्तान792853
9जोश हेजलवुडऑस्ट्रेलिया783864
10नाथन लियोनऑस्ट्रेलिया731812

टॉप-10 गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा

टेस्ट गेंदबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का दबदबा कायम है. न्यूजीलैंड के मैट हेनरी एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह चौथे नंबर पर आ गए हैं.

दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन पांचवें और कगिसो रबाडा छठे स्थान पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड सातवें, पाकिस्तान के नोमान अली आठवें और ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नौवें नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने दो स्थान की छलांग लगाकर टॉप-10 में वापसी की है. वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: 'बुखार करवा के ही जाना...' बारिश में भीगते पंत ने फैन की बोलती कर दी बंद, VIDEO वायरल

बल्लेबाजी में ऋषभ पंत की जबरदस्त छलांग

टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पांच खिलाड़ियों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इंग्लैंड के हैरी ब्रूक पहले और उनके हमवतन जो रूट दूसरे स्थान पर बने हुए हैं. ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे और ट्रेविस हेड चौथे नंबर पर हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के टेंबा बावुमा पांचवें स्थान पर हैं. भारत के लिए सबसे अच्छी खबर ऋषभ पंत की रैंकिंग में आई है. पंत ने छह स्थान की लंबी छलांग लगाकर सातवां स्थान हासिल कर लिया है. इसके साथ ही वह टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 सूची में पहुंच गए हैं.

जडेजा भी टॉप-6 में पहुंचे

ऋषभ पंत के अलावा रवींद्र जडेजा को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है. भारतीय ऑलराउंडर ने दो स्थान की छलांग लगाकर छठा स्थान हासिल कर लिया है. शुभमन गिल आठवें स्थान पर हैं. न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल तीन पायदान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि पाकिस्तान के बाबर आजम 10वें स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें: Sanjay Manjrekar ICC: यशस्वी-असिथा विवाद में ICC के फैसले पर मांजरेकर ने क्यों जताई नाराजगी?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >